गाजियाबाद। कांवड़ यात्रा को लेकर गाजियाबाद जिला प्रशासन गंभीर है। जिसे लेकर गाजियाबाद जिलाधकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस के आला अधिकारियों व संबंधित विभागों के अलावा आरआरटीएस रैपिड रेल मार्ग अधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिसमें कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए योजना तैयार की गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से पहले सभी पुख्ता इंतजाम कर लिए जाएं। जिससे किसी तरह की कोई समस्या का सामना ना करना पड़े। इसके अलावा कांवड़ मार्ग को गड्डा मुक्त कर साफ-सफाई, पेय जल व्यवस्था तथा शिविर की समग्र व्यवस्था करने, यात्रा के दौरान अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए समुचित रिजर्व पुलिस बल 24 घण्टे तैयार रखने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा दूधेश्वर नाथ मंदिर पर समुचित व्यवस्था करने, वॉच टॉवर स्थापित करने, जनपद सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था करने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल ड्यूटी लगाने व जिले के थाना क्षेत्रों में संभ्रात व्यक्तियों के साथ शांति- सौहार्द संबंध में पीस कमेटी के बैठक आदि विषयों पर चर्चा कर अधीनस्थों दिशा-निर्देश जारी किए गए।
Read also: Crude Oil Rates: कम होगी महगाई,तेजी से गिर रहे कच्चे तेल के दाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी.ने भी कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन, सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त, जनपद यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और जरूरत पड़ने पर ट्रैफिक डाइवर्जन प्लान तैयार रखने के साथ ही तमाम जगह CCTV लगवाने के लिए निर्देशित किया।

