रिलेशनशिप: आज कल महिला हो या पुरुष दोनों ही अपना ज्यादातर समय ऑफ़िस में बिताते हैं। वही इनमें कई महिलाएं ऐसी होती है जो ऑफिस में ही अपना पार्टनर खोज लेती है। वही रोमांस प्रेम का पहला पड़ाव होता है लेकिन उनके रोमांस में ऑफ़िस के नियम और कानून बाधा डालने लगते हैं। तो आज हम आपको बताएंगे ऑफिस में रोमांस करने के ऐसी टिप्स जिससे रंगीन हो जाएगी आपकी ऑफिस जर्नी…
जानते हैं ऑफिस में रोमांस के टिप्स:-
रोमांस से पहले जाने ऑफिस के रूल्स:-
ऑफिस एक ऐसी जगह है जहां रोमांस करना आसान बात नहीं है। लेकिन यदि आप ऐसा करते हैं और आपका दिल आपके कलीग पर आ जाता है तो सबसे पहले आप अपने ऑफिस के रूल्स को समझे। क्योंकि बहुत से ऑफिस ऐसे होते हैं जहां किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता की आप किसके साथ रिश्ता रखते हैं वही कई ऑफिस में ऐसा करना बैन होता है। तो रोमांस में डूबने से पहले इन नियम को अवश्य जान ले नहीं तो आपकी नौकरी की नैया डूब सकती है।
प्रदर्शन करने से बचें:-
यदि आप अपने कलीग के साथ रिलेशनशिप में हैं तो उसका ज्यादा प्रदर्शन न करें क्योंकि ऑफ़िस ऐसी जगह है जहां पर आपके हितैषी और आपके दुश्मन दोनो मौजूद रहते हैं। यदि आप अपने रोमांस का प्रदर्शन ऑफ़िस में करते हैं तो लोग आपको ओछी नजर से देखेंगे और आपका रोमांस आप दोनों की लाइफ की बड़ी समस्या बन सकता है। वही यदि आप यह कर ले गए तो आप ऑफिस वालो की नजरों से बचे रहेंगे और आपको रोमांस करने का खूब समय मिलेगा।
लंच का उठाए लुफ्त:
अगर आप अपने ऑफिस के कलीग के साथ जुड़े हुए हैं और आपको रोमांस का मौका नहीं मिलता है तो आप लंच के समय रोमांस कर सकते हैं। क्योंकि इस समय सब अपने अपने काम मे व्यस्त होते हैं। आपको यह समय अकेले मिल सकता है। जिसका आप अपनी लाइफ में लुफ्त उठाकर अपनी ऑफिस की बोरिंग लाइफ को रोमांटिक बना सकते हैं।

