मुरादनगर दुर्घटना: ईओ निहारिका सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

उत्तर प्रदेशमुरादनगर दुर्घटना: ईओ निहारिका सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

Date:


मुरादनगर दुर्घटना: ईओ निहारिका सिंह समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, ठेकेदार फरार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में श्मशान घाट पर हुए हादसे में मारे गए लोगों की संख्या 25 हो गयी है।

ईओ समेत तीन अधिकारी गिरफ्तार
इस बीच पुलिस ने इस मामले नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी (ईओ) निहारिका सिंह, कनिष्ठ अभियंता सीपी सिंह और सुपरवाइजर आशीष समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि ठेकेदार अजय त्यागी तथा अन्य फरार बताये गये हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. ईरज राजा के मुताबिक पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है तथा तीनों को गिरफ्तार किया है।

40 से अधिक लोग दबे थे
उल्लेखनीय है कि रविवार को तेज बारिश के कारण मुरादनगर में बंबामार्ग पर स्थित श्मशान घाट परिसर की छत और दीवार गिर गयी। घटना के समय श्मशान घाट पर अंत्येष्टि हो रही थी और इस दौरान वहां एकत्र 40 से अधिक लोग मलबे में दब गये। हादसे में 25 लोगों की मौत हो गयी है और कई अन्य घायल हुए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...