‘कांग्रेस पर नेताजी की हत्या करवाने’ का आरोप लगाने वाले साक्षी महाराज अपनी बात पर कायम, कहा-पार्टी से लेना देना नहीं

उत्तर प्रदेश‘कांग्रेस पर नेताजी की हत्या करवाने’ का आरोप लगाने वाले साक्षी महाराज...

Date:


‘कांग्रेस पर नेताजी की हत्या करवाने’ का आरोप लगाने वाले साक्षी महाराज अपनी बात पर कायम, कहा-पार्टी से लेना देना नहीं

उन्नाव: उत्तर प्रदेश की उन्नाव सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज सुभाष चंद्र बोस की मौत के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने के अपने आरोप पर पर कायम हैं हालाँकि वह थोड़ा बैकफुट पर भी आये हैं. साक्षी महाराज ने रविवार को अपने बयान पर कहा कि यह सिर्फ एक कयास था. इसका पार्टी से कोई लेना देना नहीं है. यह कयास गलत भी हो सकता है लेकिन मेरा यही मानना है.

यह था बयान
बीजेपी सांसद ने कहा, “भारत की आजादी के संघर्ष में सुभाष चंद्र बोस का अहम रोल है. उनकी मौत अब तक एक रहस्य क्यों है? आखिरकार पंडित नेहरू ने कोई जांच क्यों नहीं कराई? उनकी मौत की सच्चाई सामने आनी चाहिए. नेताजी की लोकप्रियता के आगे पंडित नेहरू कहीं टिकते नहीं थे.”

बयान पर फ़ज़ीहत
बयान पर साक्षी महाराज की काफी फजीहत हुई. इसके एक दिन बाद बीजेपी नेता ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मेरे बयान का पार्टी (BJP) से कोई लेना देना नहीं है, यह सिर्फ मेरा एक कयास था. हो सकता है ये सही नहीं हो, लेकिन मेरा यही मानना है.”

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...