प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज आंध्रा प्रदेश के दौरे पर है और इस दौरे पर उनके काफिले के सामने प्रदर्शनकारियों ने काले गुब्बारे उड़ाकर अपना विरोध प्रकट किया. इस मामले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चूका है. प्रधानमंत्री के काफिले के सामने विजयवाड़ा में यह गुब्बारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उड़ाए।
असल में सोमवार को पीएम मोदी आंध्र प्रदेश का दौरे पर थे, इस दौरान विजयवाड़ा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का विरोध जताने के लिए काले गुब्बारे उड़ाने का यह अनूठा तरीका अपनाया जिसके तहत हवा में उड़ते प्रधानमंत्री मोदी के हैलीकॉप्टर काफिले के सामने काले गुब्बारे छोड़े. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फ़ौरन एक्शन लिया और तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं का अरेस्ट किया है.
Read also: Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान में भारी बारिश में यात्री बस गहरी खाई में गिरने से 19 लोगों की मौत
जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी के हेलीकॉप्टर के पास आसमान में काले गुब्बारे नज़र आये. बताया जा रहा है कि यह ब्लैक बलून विरोध स्वरूप कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा छोड़े गए थे. काले गुब्बारे बड़ी संख्या में थे जो आसमान में प्रधानमंत्री के हेलीकाप्टर के काफिलों के सामने उड़ते नजर आ रहे थे. बता दें कि इससे पहले पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंध का मामला सामने आया था. उस समय प्रधानमंत्री मोदी पठानकोट में रैली करने जा रहे थे लेकिन उनका काफिला किसान आंदोलन से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया था.
इसके अलावा, उत्तरप्रदेश की खबरों के लिए हमसे जुड़े रहे – up news in hindi

