लखनऊ, 4 जुलाई 2022: देश भर में सफलता अर्जित करते हुए, भारत की अग्रणी इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टेंसी कंपनी रुद्राभिषेक एंटरप्राइज लिमिटेड (आरईपीएल) उत्तर प्रदेश में अपनी उपस्थिति को और अधिक मजबूत कर रही है। पिछले 30 सालो में कंपनी ने इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में कई जटिल प्रोजेक्ट्स पर सफलतापूर्वक काम किया है जैसे स्मार्टसिटी, जल जीवन मिशन, स्वच्छता और पर्यावरण से सम्बंधित प्रोजेक्ट्स, वेस्ट मैनेजमेंट, हाई-टेक टाउनशिप, जीआईएस, मेट्रो रेल, सड़क और राजमार्ग, रियल एस्टेट, रिटेल, हॉस्पिटैलिटी हेल्थकेयर इत्यादि। आरईपीएल रियल एस्टेट सेक्टर की अधूरी पड़ी परियोजनाओं को पूरा करने में भी पारंगत है। कंपनी देश भर में विभिन्न अटकी परियोजनाओं पर सरकारी निकायों, वित्तीय संस्थानों और आवंटियों के साथ काम कर रहा है।
ईज ऑफ़ डूइंग बिज़नेस रैंकिंग में महत्वपूर्ण सुधार के साथ साथ प्रदेश में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, और कंपनी अब राज्य के विकास में भागीदार बनने के लिए अपने सर्विसेज पोर्टफोलियो का विस्तार करने को अग्रसर है।
कंपनी के दृष्टिकोण को साझा करते हुए, श्री प्रदीप मिश्रा, सीएमडी-आरईपीएल ने कहा, “देश भर में हमारी सफलता का श्रेय उस एकीकृत दृष्टिकोण को दिया जा सकता है जिसे हम अपने ग्राहकों की सेवा के लिए अपनाते हैं। हमारे पास परियोजनाओं के शुरूआती चरण जैसे आईडीएशन, डिजाइनिंग, मैनेजमेंट से लेकर उसको पूरा करने का अनुभव है। उत्तर प्रदेश एक अभूतपूर्व विकास के चरण में है और राज्य में हम पहले से ही हम 50 से अधिक परियोजनाओं पर काम कर रहे है और हम प्रदेश के सामाजिक – आर्थिक संरचना को अच्छी तरह से समझते हैं। अब हमारा फोकस टियर 2 और 3 शहरों में भी विस्तार करके राज्य में सर्वांगीण विकास में अहम् योगदान देना है। हमारे पास सरकारी और गैर-सरकारी दोनों परियोजनाओं के साथ एक अच्छी ऑर्डर बुक है। ”
उत्तर प्रदेश में, आरईपीएल स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधान मंत्री आवास योजना, अमृत, डीएवाई-एनयूएलएम और स्किल इंडिया, जल आपूर्ति, स्ट्रीट वेंडिंग योजना और मास्टर प्लान सहित बड़े पैमाने की परियोजनाओं में विभिन्न क्षमताओं में काम कर रही है। यह पूरे देश में नौ स्मार्ट शहरों के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार है, जिसमें यू.पी. के 3 शहर शामिल हैं। समूह की कंपनी प्रदेश के ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम के कार्यान्वयन के लिए भी विभिन्न विकास प्राधिकरणों के साथ काम कर रही है।
आरईपीएल, अपने 300+ डोमेन विशेषज्ञों के माध्यम से विभिन्न इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज, अर्बन प्लानिंग, आर्किटेक्चरल एंड इंजीनियरिंग डिजाइन, रेरा कंसल्टेंसी और पीएमसी पर विविध परामर्श प्रदान करता है।

