लाइफस्टाइल डेस्क। Rajasthan Tourist Places – हिल स्टेशन का नाम सुनते ही लोग उत्तराखंड या हिमाचल प्रदेश में घूमने का प्लान बनाते है, लेकिन क्या आप जानते है की राजस्थान में भी कुछ ऐसे हिल स्टेशन है, जो बिलकुल शिमला और नैनीताल जैसे लगते है। एक बार आप यहां जा कर तो देखे, यक़ीन मानिए जन्नत का अहसास होगा।
माउंट आबू

माउंट आबू के काफी खूबसूरत जगह है, ये अद्भुत पहाड़ियों और ऐतिहासिक वास्तुकला से परिपूर्ण है। आप यहां अरावली पहाड़ियों पर ट्रैकिंग कर सकते हैं। साथ ही नेशनल पार्क में जंगल सफारी और झील में बोटिंग भी कर सकते हैं।
अचलगढ़ हिल स्टेशन

अचलगढ़ हिल स्टेशन चारों तरफ से हरियाली से घिरा हुआ है, यहां की खूबसूरती देखने लायक बनती है। यहां अचलगढ़ किला भी है, जो की काफी सुन्दर है। साथ ही यहां की खास बात ये है की माउंट आबू यहां से लगभग 11-12 किमी दूर पर है। आप चाहे तो यहां के सफर के बाद माउंट आबू भी जा सकते है।
Read also: Himachal Pradesh Toy Train: हिमाचल प्रदेश में करे टॉय ट्रेन का सफर, मिलेगा एक शानदार अनुभव!
रणकपुर हिल स्टेशन

रणकपुर हिल स्टेशन में आप मध्यकालीन फोर्ट देखने के साथ-साथ हिल स्टेशन का मजा ले सकते है, ये एक छोटा सा गांव है लेकिन बिलकुल शिमला या मनाली जैसा लगता है। यहां मंदाकिनी झील है और कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य है।
गुरु शिखर

गुरु शिखर अरावली पर्वत श्रृंखला की सबसे ऊंची चोटी है, इस पर्वत पर संगमरमर तथा ग्रेनाइट पाए जाते हैं। आप भाग-दौड़ से दूर शांति के लिए यहां घूमने जा सकते है। ये सेल्फी पॉइंट के रूप में भी फेमस है। इसके अलावा, यहां मानसून के समय खूबसूरती दुगनी हो जाती है।
इसके अलावा, आने वाले gujarat vidhan sabha chunav 2022 के बारे में पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे।

