फिल्म डायरेक्टर लीना मणिमेकलई की एक डॉक्युमेंट्री फिल्म “काली” के पोस्टर को लेकर पूरे भारत में बवाल मचा हुआ. अब फिल्म की डायरेक्टर ने आज एक और फोटो ट्वीट कर इस विवाद को और हवा दे दी है. लीना मणिमेकलई ने इस फोटो में भगवान शिव और पार्वती की भूमिका निभा रहे दो कलाकारों को धूम्रपान करते दिखाया गया है. ट्वीट में पोस्ट किये गए फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा है Elsewhere…. (कहीं और….)
लीना मणिमेकलई के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. ट्रोलर्स उनपर नफरत फैलाने का आरोप लगा रहे हैं , वहीँ कुछ उन्हें उनको अपने धर्म का अपमान बंद करने की सलाह दे रहे हैं. इस फोटो पर भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि यह रचनात्मक अभिव्यक्ति की बात नहीं है, यह जानबूझकर उकसावे का मामला है. पूनावाला का मानना है कि लीना का हौसला इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि उनको लेफ्ट, कांग्रेस और TMC समर्थन कर रही हैं.
Read also: Shiv Sena Chief Whip: बगावत की आशंका में शिवसेना ने बदला लोकसभा का चीफ व्हिप
दरअसल फिल्म काली के उस पोस्टर में मां काली को सिगरेट पीते दिखाया था. हालाँकि विवाद के बाद ट्विटर ने उस पोस्ट को हटा दिया था. इस पोस्टर में इसके साथ ही मां काली के एक हाथ में एलजीबीटी समुदाय का सतरंगा झंडा भी नजर आ रहा था. इस मामले को लेकर कई राज्यों में एफआईआर दर्ज हो गई है. वहीँ TMC सांसद महुआ मोइत्रा के फिल्म के इस पोस्टर को लेकर दिए गए बयान पर भी काफी बवाल मचा हुआ है. भाजपा और हिन्दू संगठन महुआ के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं. वहीँ TMC ने अपनी सांसद के बयान से खुद को अलग कर लिया है. महुआ अब भी टिप्पणी पर कायम हैं और भाजपा नेताओं को बहस के लिए चैलेन्ज कर रही हैं. ( Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022)

