Heavy Rain Impact: बारिश का असर रेल यातायात पर,देशभर में 138 ट्रेनें रदद कुछ के रूट बदले

नेशनलHeavy Rain Impact: बारिश का असर रेल यातायात पर,देशभर में 138 ट्रेनें...

Date:

नई दिल्ली। मॉनसून में बारिश का असर रेल यातायात पर भी पड़ रहा है। इससे रेलयात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। हर साल की तरह ही इस बार भी देश के अधिकांश हिस्‍सों खासकर उत्‍तर भारत में भारी बारिश से रेल यातायात भी बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण जहां बड़ी संख्‍या में ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। वहीं दूसरी ओर बहुत सी रेलगाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। आज सोमवार को बारिश से रेलयातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। जिसके चलते रेलवे को देश भर में करीब 138 ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा।

Read also: Big Breaking: हाईकोर्ट का वरिष्ठ अधिवक्ता 50 लाख की नकदी लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रेलवे के मुताबिक करीब 103 ट्रेनों को पूरी तरह निरस्त कर दिया गया है। जबकि 35 ट्रेनों को आंशिक तौर पर निरस्त किया है। इसके अलावा  रेलवे ने छह ट्रेनों को रिशेड्यूल करते हुए 23 रेलगाड़ियों के मार्ग में परिवर्तन किया है। बारिश के चलते पैसेंजर, मेल के अलावा एक्‍सप्रेस ट्रेनें निरस्त करनी पड़ी हैं। कैंसिल ट्रेनों में झारखंड,उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे की अधिकांश सेवाएं अब ऑनलाइन हैं। इसलिए अगर रेलयात्रा करनी है तो घर से निकलने से पहले एक बार ट्रेन का स्‍टेटस जरूर जान लेना चाहिए। स्‍टेटस जानने की सुविधा रेलवे ने ऑनलाइन उपलब्‍ध कराई हुई है। रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे निरस्त ट्रेनों की सूची भारतीय रेलवे के अलावा IRCTC की वेबसाइट पर भी उपलब्‍ध  है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related