सीबीआई रेड पर बोले Tejashwi Yadav , जवाब ज़रूर मिलेगा

नेशनलसीबीआई रेड पर बोले Tejashwi Yadav , जवाब ज़रूर मिलेगा

Date:

बिहार में राजद और कांग्रेस के सहयोग से बनने वाली नितीश सरकार का आज फ्लोर टेस्ट था लेकिन उससे पहले ही आशंका के मुताबिक राजद के चार नेताओं के घर पर सीबीआई ने छापेमारी की, सीबीआई की इस छापेमारी पर अब राजद नेता और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. तेजस्वी ने कहा कि सही समय पर इसका जवाब दिया जायेगा। 

तेजस्वी ने कहा कि सभी को मालूम था कि फ्लोर टेस्ट से पहले सीबीआई रेड का दबाव डाला जायेगा लेकिन अब देखिये “सौ सुनार की और एक लुहार की”. तेजस्वी ने कहा भाजपा को इसका जवाब हम ज़रूर देंगे और सदन में देंगे और सही समय पर देंगे। वहीं बिहार की पूर्वमुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पार्टी के नेताओं के घर हो रही सीबीआई छापेमारी पर कहा कि यह सब डराने की कोशिश है लेकिन हमलोग डरने वाले नहीं, भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले. 

Read also: IAS Transfer in UP: 13 आईएएस के तबादले, कई सीडीओ को किया इधर से उधर

दरअसल मामला सीबीआई रेड की टाइमिंग का है, कल राजद के एक विधायक ने सीबीआई रेड की आशंका ज़ाहिर कर दी थी. सीबीआई ने यह रेड रेलवे की नौकरी के बदले जमीन मामले में दो दर्जन से अधिक ठिकानों पर की है. आज जिन नेताओं के घर केंद्रीय एजेंसी ने छापेमारी की है उनमें सभी राजद के संस्थापक, संरक्षक लालू प्रसाद के करीबी बताये जाते हैं. बता दें कि सीबीआई ने  रेलवे की नौकरी के बदले जमीन घोटाले के मामले में लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी, हेमा यादव समेत कई अन्य लोगों को आरोपी बनाया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...