किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

उत्तर प्रदेशकिसान राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

Date:


किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री से पश्चिमी उ0प्र0 के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि किसान राज्य सरकार की प्राथमिकता हैं। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में किसानों की खुशहाली के लिये गम्भीरता से प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये कृषि कानूनों का लाभ किसानों को मिलेगा। कृषि कानूनों को किसानों की आय दोगुना करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। इससे कृषकों की आय में निरन्तर वृद्धि होगी।

मुख्यमंत्री आज यहां अपने सरकारी आवास पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसानों के एक प्रतिनिधिमण्डल से भेंट कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने हमेशा किसानों को ध्यान में रखकर नीतियां बनायी है। राज्य सरकार किसानों के हितों से जुड़े कार्यक्रमों और योजनाओं को पूरी गम्भीरता से लागू कर रही है। यह इसी का नतीजा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के अन्तर्गत देश में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये उत्तर प्रदेश को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये गये कृषि कानून किसान हितैषी हैं। यह कानून किसानों को सशक्त करने का प्रयास हैं। इन कानूनों का सबसे ज्यादा लाभ छोटे और सीमान्त किसानों को मिलेगा। इसलिये वे इन कानूनों का समर्थन करते हैं।

प्रतिनिधिमण्डल में शामिल किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना आदि योजनाएं लागू की गई हैं। किसानों को फसल की उचित कीमत दिलाने के लिए लागत से डेढ़ गुना एम0एस0पी0 निर्धारित की गई। प्रदेश में एम0एस0पी0 के तहत प्रभावी ढंग से खरीद किये जाने से बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से किसानों के हितों के लिये कार्य कर रही है। केन्द्र व राज्य सरकार के प्रयासों से किसानों के जीवन में व्यापक परिवर्तन हुआ है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...