मुख्तार अंसारी की प्रापर्टी पर फिर चला सरकार का पंजा

उत्तर प्रदेशमुख्तार अंसारी की प्रापर्टी पर फिर चला सरकार का पंजा

Date:


मुख्तार अंसारी की प्रापर्टी पर फिर चला सरकार का पंजा

बाहुबली एमएलए की रानी सल्तनत प्लाजा को किया जा रहा धाराशयी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाहुबलियों पर योगी सरकार की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में आज बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की लखनऊ स्थित रानी सल्तनत प्लाजा को धाराशायी कराने की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले भी गाजीपुर और लखनऊ समेत कई जगहों पर मुख्तार अंसारी और उसके करीबियों की प्रापर्टी पर योगी सरकार की जेसीबी चल चुकी है। गौरतलब है कि बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी वर्तमान में पंजाब जेल में बंद हैं जिसे यूपी लाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी और पंजाब सरकार के बीच कई बार टकराव की स्थिति आ चुकी है।

मऊ से बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी से जुड़े कई अवैध निर्माण पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। कार्रवाई को जारी रखते हुए आज सुुबह लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम हजरतगंज के गांधी आश्रम के बगल में स्थित रानी सल्तनत प्लाजा को तोड़ने के लिये लाव-लश्कर लेकर पहुुंच गयी। एलडीएक अधिकारियों के अनुसार यह बिल्डिंग बिना नक्शे के बनायी गयी थी। चार मंजिल तक बनी रानी सल्तनत प्लाजा को मुख्तार अंसारी की सल्तनत कहा जाता है। एलडीए का प्रवर्तन दस्ते ने आज सुबह पहुंच कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी। प्लाजा की चौथी मंजिल पर बनी सभी 10 अवैध दुकानों को तोड़ा जा चुुका है और कार्रवाई चल रही है। कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिसबल भी तैनात रहा। हालांकि टीम को अधिक विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

मुख्तार अंसारी को लेकर यूपी-पंजाब में टकराव

बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी इस वक्त पंजाब की जेल मे बंद है। मुख्तार अंसारी को यूपी की जेल में लाने के लिये उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से अनेक प्रयास किये जा चुके हैं। लेकिन पंजाब की जेल के अधिकारी मुख्तार अंसारी के खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर उसे यूपी पुलिस के हवाले नहीं कर रहे हैं। वहीं मुख्तार अंसारी का भी कहना है कि यूपी में आने से उसकी जान को खतरा है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related