सेबी पहुंचा रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील का मामला

बिज़नेससेबी पहुंचा रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील का मामला

Date:


सेबी पहुंचा रिलायंस-फ्यूचर रिटेल डील का मामला

ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने बाजार नियामक सेबी से अपने स्थानीय सहयोगी फ्यूचर रिटेल की शिकायत की है. अमेजन ने सेबी के चेयरमैन अजय त्यागी को पत्र लिखकर शिकायत किया है कि फ्यूचर ने शेयरधारकों से झूठ बोलकर गुमराह किया है. अगस्त में फ्यूचर ग्रुप ने अपने रीटेल कारोबार को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 340 करोड़ डॉलर (25.4 हजार करोड़) में बेच दिया था. अमेजन का कहना है कि इस सौदे में उसके और फ्यूचर ग्रुप के बीच हुए सौदों का उल्लंघन हुआ है जो उन दोनों के बीच 2019 में हुआ था.

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) को भेजे गए पत्र में अमेजन ने शिकायत की है फ्यूचर की नई रिलीज और स्टॉक एक्सचेंज डिस्क्लोजर भारतीय नियमों का उल्लंघन करते हैं. ई-कॉमर्स कंपनी ने नियामक को इस मामले में जांच के लिए कहा है और फ्यूचर रिटेल और रिलायंस के बीच हुए सौदे को मंजूरी नहीं देने की प्रार्थना की है. फ्यूचर ग्रुप और बियानी परिवार के प्रवक्ता ने इस मसले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है. हालांकि फ्यूचर ग्रुप के के सूत्र ने अमेजन के आरोपों से इनकार किया है. उनका कहना है कि पब्लिक या शेयरहोल्डर्स के साथ किसी फर्जीवाड़े या गुमराह करने का प्रश्न नहीं उठता. अमेजन ने इस पत्र को लेकर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है. रिलायंस और सेबी की तरफ से भी इस पर कोई जवाब नहीं मिला है.

अमेजन का कहना है कि 2019 में हुए सौदे के मुताबिक उसने फ्यूचर ग्रुप में 20 करोड़ डॉलर का निवेश किया था. इस सौदे में क्लॉज के मुताबिक फ्यूचर ग्रुप अपने रिटेल एसेट्स को किसी रेस्ट्रिक्टेड पर्सन्स की लिस्ट में शामिल किसी को भी नहीं बेच सकती है. इस सूची में रिलायंस का भी नाम शामिल है.

पिछले रविवार अमेजन ने सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत में बड़ी जीत हासिल हुई थी. वहां की मध्यस्थता अदालत ने फ्यूचर ग्रुप को अपना खुदरा कारोबार मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलांयस इंडस्ट्रीज को बेचने से अंतरिम रूप से रोक दिया था. अभी इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हुआ है. सिंगापुर की मध्यस्थता अदालत के इस फैसले के आधार पर सेबी से फ्यूचर ग्रुप और रिलायंस के बीच सौदे को मंजूरी नहीं देने को कहा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related