ये नए भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है: प्रधानमंत्री

बिज़नेसये नए भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है: प्रधानमंत्री

Date:


ये नए भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में बजट पेश किया. जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया दी. पीएम मोदी ने कहा कि ये बजट नए भारत के आत्मविश्वास को उजागर करने वाला बजट है. बजट देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में बदलाव लाएगा, साथ ही युवाओं को कई मौके देने का काम करेगा.

बजट के दिल में गांव और किसान
पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट के दिल में गांव और किसान हैं. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे बजट कम ही देखने को मिलते हैं, जिसकी शुरुआत में अच्छे रिस्पॉन्स आए. बजट को लेकर पीएम मोदी बोले कि चुनौतियों के बावजूद हमारी सरकार ने बजट को ट्रांसपेरेंट बनाने पर ज़ोर दिया. पीएम मोदी ने कहा कि भारत कोरोना काल में काफी प्रो-एक्टिव रहा है.

जान भी और जहान भी
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने बजट के जरिए देश के सामने प्रो-एक्टिव होने का संकेत दिया है. पीएम मोदी ने कहा कि इस बजट में जान भी और जहान भी पर जोर दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस बार के बजट में दक्षिण से लेकर उत्तर और पूर्व के सभी राज्यों पर जोर दिया गया, समुद्र से लगे राज्यों को इकॉनोमिक रूप से मजबूत करने का फैसला किया गया है. बजट में ऐसे कई फैसले लिए गए हैं, जिनसे रोजगार देने वाले अवसर पैदा किए गए हैं और किसानों की आय बढ़ाने में मदद की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के इस शानदार बजट के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और उनकी टीम को बधाई.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...