नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ इन जगहों की यात्रा

ट्रेवलनया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ ...

Date:


नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ  इन जगहों की यात्रा

आप चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत आप घूम-फिरकर करें ताकि पूरे साल आप ऊर्जा से भरे- पूरे रहें तो अपने  परिवार, दोस्तों एवं लाइफपार्टनर के साथ इन जगहों पर जा सकते हैं। ये भारत की सबसे सुन्दर जगह है 

ओरछा

नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ  इन जगहों की यात्रा
Image by Makalu from Pixabay 

आप ओरछा में ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर, दऊआ की कोठी, जहांगीर महल आदि देख सकते हैं। यहां की लोककथाओं में जो रस आपको मिलेगा वो कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां का मौसम इन दिनों बहुत अच्छा है। साथ ही यहां दूर- दूर तक प्राकृतिक खूबसूरती देख आपका मन एकदम प्रसन्न हो जाएगा। 

जयपुर

नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ  इन जगहों की यात्रा
Image by Sharon Ang from Pixabay 

 आप यहां कई सारे एतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध मंदिर एवं बाजार आदि भी देख सकेंगे। यहां आपको आमेर किला, हवा महल, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस आदि देखकर बहुत मजा आएगा। जनवरी में यहां पतंग महोत्सव का आयोजन भी होता है। यहां के बाजारों में खरीदारी करते वक्त आप आराम से भाव-ताव भी कर सकते हैं।

कुल्लू और मनाली

नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ  इन जगहों की यात्रा
Image by confused_me from Pixabay 

हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। जनवरी में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है। 

रण ऑफ कच्छ

नया साल को बनाये यादगार, करे परिवार एवं दोस्तों के साथ  इन जगहों की यात्रा
Image by Bishnu Sarangi from Pixabay 

इसे भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप मांडवी बीच, विजय विलास पैलेस एवं कच्छ का रण आदि आराम से घूम सकते हैं। यदि नए साल की शुरुआत कुछ अलग करके करना है तो आप यहां पैरामोटरिंग, राइफल शूटिंग आदि चीजें कर सकते हैं। रात में यहां तारे देखने में भी बहुत मजा आता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related