आप चाहते हैं कि नए साल की शुरुआत आप घूम-फिरकर करें ताकि पूरे साल आप ऊर्जा से भरे- पूरे रहें तो अपने परिवार, दोस्तों एवं लाइफपार्टनर के साथ इन जगहों पर जा सकते हैं। ये भारत की सबसे सुन्दर जगह है
ओरछा
आप ओरछा में ओरछा किला, चतुर्भुज मंदिर, राजाराम मंदिर, दऊआ की कोठी, जहांगीर महल आदि देख सकते हैं। यहां की लोककथाओं में जो रस आपको मिलेगा वो कहीं और मिलना मुश्किल है। यहां का मौसम इन दिनों बहुत अच्छा है। साथ ही यहां दूर- दूर तक प्राकृतिक खूबसूरती देख आपका मन एकदम प्रसन्न हो जाएगा।
जयपुर
आप यहां कई सारे एतिहासिक स्थल, प्रसिद्ध मंदिर एवं बाजार आदि भी देख सकेंगे। यहां आपको आमेर किला, हवा महल, बिरला मंदिर, नाहरगढ़ किला, सिटी पैलेस आदि देखकर बहुत मजा आएगा। जनवरी में यहां पतंग महोत्सव का आयोजन भी होता है। यहां के बाजारों में खरीदारी करते वक्त आप आराम से भाव-ताव भी कर सकते हैं।
कुल्लू और मनाली
हिमाचल प्रदेश की शान है वहां के ये दो हिल स्टेशन। जनवरी में यहां घूमने का अपना ही मजा है। कुल्लू घाटियों और मंदिरों के लिए जाना जाता है, वहीं मनाली नदी, पहाड़ और रोमांच के लिए प्रसिद्ध है। इन हिल स्टेशन्स पर अक्टूबर के बाद से मौसम बहुत ठंडा होने लगता है और जनवरी में यहां खूब बर्फबारी होती है।
रण ऑफ कच्छ
इसे भारत के सबसे गर्म स्थानों में से एक माना जाता है। यहां आप मांडवी बीच, विजय विलास पैलेस एवं कच्छ का रण आदि आराम से घूम सकते हैं। यदि नए साल की शुरुआत कुछ अलग करके करना है तो आप यहां पैरामोटरिंग, राइफल शूटिंग आदि चीजें कर सकते हैं। रात में यहां तारे देखने में भी बहुत मजा आता है।

