देश का थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 7.39 फीसदी पर जा पहुंचा

बिज़नेसदेश का थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 7.39 फीसदी पर जा पहुंचा

Date:


देश का थोक मूल्य सूचकांक बढ़कर 7.39 फीसदी पर जा पहुंचा

नई दिल्ली: थोक महंगाई दर ने आज बड़ा झटका दिया है. मार्च के महीने में देश का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) बढ़कर 7.39 फीसदी पर जा पहुंचा है. थोक महंगाई की दर का पिछले 8 साल में यह सबसे ऊंचा स्तर है. फरवरी 2021 में थोक मूल्य सूचकांक 4.17 फीसदी पर था. लेकिन आज जारी सरकारी आंकड़ों के मुताबिक ईंधन और बिजली की कीमतों में तेज़ी के कारण मार्च में थोक महंगाई में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसके साथ ही महंगाई की इस मार के लिए मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में आया उछाल भी जिम्मेदार हैं.

मार्च में फ्यूल एंड पावर सेक्टर का इंफ्लेशन बढ़कर 10.25 फीसदी पर जा पहुंचा, जबकि फरवरी में यह महज 0.58 फीसदी रहा था. प्राइमरी आर्टिकल्स में इंफ्लेशन की दर में भी तीन गुने से ज्यादा की तेजी देखी गई और यह फरवरी 2021 के 1.82 फीसदी के मुकाबले मार्च में 6.40 फीसदी पर जा पहुंची. खाने-पीने की चीजों के थोक दामों में भी मार्च के महीने में 5.28 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि फरवरी में यह 3.31 फीसदी थी.

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की कीमतों में फरवरी के दौरान 5.81 फीसदी की तेजी देखी गई थी, लेकिन मार्च में इन उत्पादों के दामों में 7.34 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई. मैन्युफैक्चर्ड गुड्स का थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में 64 फीसदी वेटेज होता है. जाहिर है इनकी कीमतों में बढ़ोतरी का थोक महंगाई दर पर काफी असर पड़ा है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...