हरियाणा में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

एजुकेशनहरियाणा में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

Date:


हरियाणा में 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द, 12वीं की स्थगित

नई दिल्ली: कोरोना महामारी के मामलों में हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए अब हरियाणा सरकार ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है, जबकि 10वीं बोर्ड परीक्षाओं को रद्द कर दिया है.

गौरतलब है कि कल सरकार ने सीबीएसई के 10वीं बोर्ड की परीक्षा रद्द करने और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने का फैसला लिया था. इस फैसले के बाद आज हरियाणा सरकार ने भी वैसा ही फैसला लेते हुए हरियाणा 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को रद्द कर दिया है और 12वीं की परीक्षा को स्थगित करने का फैसला सुनाया है.

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, हरियाणा (BSEH) ने पहले ही माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक बोर्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए थे. हरियाणा कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 22 अप्रैल से 15 मई तक होने वाली थीं और कक्षा 12वीं की अंतिम परीक्षाएं 20 अप्रैल से 17 मई तक होनी थीं. इससे पहले भी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के समय में बदलाव किया था. इससे पहले मध्य प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र ने भी कोविड-19 मामलों में वृद्धि को देखते हुए अपनी राज्य बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related