कांग्रेस विधायक ने कहा, 500-2000 के नोटों से हटाई जाये महात्मा गांधी की फोटो

फीचर्डकांग्रेस विधायक ने कहा, 500-2000 के नोटों से हटाई जाये महात्मा गांधी...

Date:


कांग्रेस विधायक ने कहा, 500-2000 के नोटों से हटाई जाये महात्मा गांधी की फोटो

  • पीएम मोदी को भी पत्र भेज यह मांग कर चुके हैं कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर

जयपुर। 500-2000 के नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की जा रही है। यह मांग किसी विपक्षी दल के नेता नहीं बल्कि खुद कांग्रेस के ही विधायक कर रहे हैं। संगोह से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर इस मांग को लेकर पीएम मोदी को पत्र लिख चुके हैं।

Read also: उत्तराखंड कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल

राजस्थान में कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने 500-2000 रुपये के नोटों से महात्मा गांधी की फोटो हटाने की मांग की है। विधायक का कहना है कि पांच सौ और दो हजार के नोटों का प्रयोग भ्रष्टाचार में किया जा रहा है। इससे महात्मा गांधी का अपमान हो रहा है जिससे वह व्यथित हैं। कांग्रेस विधायक ने बीती 2 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर इन नोटों से गांधी जी की तस्वीर हटाने की मांग भी की थी।

Read also: एनआईए की टीम ने आतंकी संबंधों को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक के बेटे के आवास पर छापा मारा

संगोह से कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने पीएम मोदी को भेजे पत्र में हाई वैल्यू करेंसी पर से महात्मा गांधी की तस्वीर को हटा कर उसकी जगह बापू के प्रतिष्ठित चश्मे की तस्वीर लगाने का आग्रह किया था। कांग्रेस विधायक का कहना है कि गांधी जी की तस्वीर सिर्फ 5,10,50,100 और 200 के नोटों पर ही लगायी जानी चाहिये क्योंकि इन नोटों का इस्तेमाल अधिकतर गरीब लोगों द्वारा किया जाता है। लेकिन 500 और 2000 के नोटों का प्रयोग भ्रष्टाचार के लिये अधिक किया जा रहा है। कांग्रेस विधायक का सुझाव है कि इन नोटों पर से गांधी जी की तस्वीर हटा कर बापू का चश्मा या अशोक चक्र के चित्र का इस्तेमाल किया जा सकता है।

कांग्रेस विधायक ने 500 और 2000 रुपयों का इस्तेमाल भ्रष्टाचार के लिये किये जाने का उदाहरण देते हुए कहा कि जनवरी 2019 से 31 दिसंबर 2020 के दौरान राजस्थान में कुल 616 भ्रष्टाचार के मामले यानी प्रतिदिन औसतन दो मामले दर्ज किए गए हैं। भ्रष्टाचार के इन मामलों में रिश्वत लेने और देने के लिये 500 और 2000 रुपयों का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्वाद के साथ सेहत भी देते हैं गर्मी में कूल कूल शेक

न्यूज डेस्क : गर्म मौसम में फ्रूट शेक का...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...