11 अक्टूबर को कांग्रेस देश भर में करेगी मौन व्रत (silent fast )

उत्तराखंड11 अक्टूबर को कांग्रेस देश भर में करेगी मौन व्रत (silent fast...

Date:


11 अक्टूबर को कांग्रेस देश भर में करेगी मौन व्रत (silent fast )

अजय मिश्रा की बर्खास्तगी, लखीमपुर हिंसा के आरोपियों की गिरफ्तारी की करेगी मांग

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा में 8 लोगों के मारे जाने के बाद से आंदोलनरत कांग्रेस इस हिंसा के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी की मांग करते हुए देश भर में मौन व्रत करने जा रही है। 11 अक्टूबर को सभी राज्य मुख्यालयों पर राजभवनों या केंद्र सरकार के दफ्तरों के समक्ष सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक ‘मौन व्रत’ (silent fast ) रखे जाने का ऐलान किया गया है।

दुर्गा मां के अवतार में दिखी प्रियंका गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगाये पोस्टर

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटियों को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि 11 अक्टूबर को सभी राज्य मुख्यालयों पर राजभवनों या केंद्र सरकार के दफ्तरों के समक्ष कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 10 बजे से दिन में एक बजे तक ‘मौन व्रत’ (silent fast ) रखा जाएगा। सभी प्रदेश इकाइयों से इन कार्यक्रमों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, सांसदों, विधायकों और अग्रिम संगठनों एवं विभागों के प्रमुखों की भागीदारी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है। इस ‘मौन व्रत’ (silent fast ) के जरिये कांग्रेस पार्टी लखीमपुर खीरी हिंसा के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और अजय मिश्रा को केंद्रीय मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग करेगी।

जरा सी चूक ने सीएम को खलनायक बना दिया….

गत रविवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दौरे का विरोध करने के दौरान लखीमपुर खीरी जिले के तिकोनिया क्षेत्र में हुई हिंसा में चार किसानों समेत आठ लोगों की मौत हो गई थी। इस हिंसक घटना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा का आशीष मिश्रा मुख्य आरोपी है जो आज क्राइम ब्रांच के सामने पेश हुआ है। इस मामले में कई आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। इस हिंसा को लेकर प्रदेश सरकार को कटघरे में खड़ा करने वाले विपक्षी दल केंद्रीय मंत्री के इस्तीफे और उनके बेटे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। आज भारतीय युवा कांग्रेस ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के आवास के पास प्रदर्शन कर विरोध जाहिर किया है। भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी ने भाजपा पर किसानों के खिलाफ खड़े होने का आरोप लगाया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related