आशीष मिश्रा हुआ पेश, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

उत्तर प्रदेशआशीष मिश्रा हुआ पेश, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

Date:


आशीष मिश्रा हुआ पेश, क्राइम ब्रांच करेगी पूछताछ

  • लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा का मुख्य आरोपी है आशीष मिश्रा

लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद अजय मिश्रा टेनी का आरोपी बेटा आशीष मिश्रा आज क्राइम ब्रांच समक्ष पेश हो ही गया। आज सुबह भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच क्राइम ब्रांच के दफ्तर पहुंचे आशीष मिश्रा के साथ उनके पिता केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी और उनके वकील भी मौजूद हैं।

Read also: लखीमपुर खीरी हिंसा : पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराने पेश नहीं हुए आशीष मिश्रा

गौरतलब है कि लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के मामले मंे मुख्य आरोपी और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और सांसद अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा घटना के बाद से फरार चल रहा था। आशीष मिश्रा की गिरफ्तारी न होने पर विपक्षी दल उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर हमला बोले हुए थे। वहीं शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने भी हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर नाराजगी जताई थी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कल लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता के दौरान आशीष के आज जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होकर अपनी बेगुनाही का सबूत देने का दावा किया था।

Read also: कभी भी गिरफ्तार हो सकता है आशीष मिश्रा

इस प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने आशीष मिश्रा के घर पर पूछताछ के लिये पेश होने का नोटिस लगाते हुए आशीष को शनिवार सुबह 11 बजे तक का समय दिया था। आशीष ने भी पत्र लिखकर शनिवार को जांच एजेंसियों के समक्ष पेश होने की बात बताई थी। जिसके बाद आशीष की आज पेशी तय मानी जा रही थी। जिसके चलते आज सुबह से ही पुलिस लाइन में भारी तादाद में फोर्स तैनात कर दिया गया है। माना जा रहा है कि पुलिस आशीष को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर सकती है। तनाव को देखते हुए शुक्रवार शाम से लखीमपुर खीरी मंे इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related