अगर आप हैदराबाद गए हैं, तो फिर आप इन बाजारों से खरीदारी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन बाजारों के बारे में।
बेगम बाजार
ये बाजार हैदराबाद के सबसे पुराने और घरेलू सामान के बाजारों में से एक है। इस बाजार में आपको कपड़े, घरेलू वस्तुएं और ब्रासवेयर का सामान आसानी से मिल जाएगा।
लाड बाजार
हैदराबाद में स्थित लाड बाजार अपनी चूड़ियों के लिए जाना जाता है। चारमीनार के पास सड़क पर लगे इस लाड बाजार में आपको इत्र, वस्त्र और आभूषण आसानी से मिल जाएंगे। इस बाजार में लोग शादी की खरीदारी करने आते हैं।
मोजम जाही बाजार
इस मोजम जाही बाजार को 1933 और 1935 के बीच सातवें निजाम मीर उस्मान अली खान द्वारा निर्मित किया गया था, और इस बाजार का नाम उनके बेटे राजकुमार मोजम जेह बहादुर के नाम पर रखा गया था। यहां आपको फल, सब्जियां, चिकन, मटन, कपड़े, स्थानीय इत्र, मिट्टी के बर्तन, हुक्का, पान, आदि चीजें इस बाजार में मिल जाएंगी।
सुल्तान बाजार
सुल्तान बाजार एबिड्स और कोटि के वाणिज्यिक केंद्र के बीच में स्थित एक स्ट्रीट मार्केट है, और ये हैदराबाद का काफी पुराना बाजार है। यहां आपको चांदी के गहने, चूड़ियां, घड़ियां, जूते, हस्तकला उत्पाद आदि सामान मिल जाएगा।

