मेरठ: कोरोना की ताजा लहर ने मेरठ को बुरी तरह अपने शिकंजे में जकड़ लिया है, पिछले 24 घंटों में मेरठ में अबतक का सबसे बड़ा उछाल दर्ज किया गया है.
आंकड़ों के अनुसार आज मेरठ में कोरोना के 748 नए केस सामने आए. इस दौरान शहर में एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हुई. मेरठ में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27330 हो गयी है वहीँ 455 लोगों की अबतक इस महामारी से मौत हो चुकी है.
covid19india.org के अनुसार मेरठ में अभी उपचाराधीन मरीज़ों की संख्या 3745 है वहीँ 23130 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है. शहर में अबतक 2.8 लाख लोगों का टीकाकरण हो चूका है.

