आईआरसीटीसी लाया है ये खास टूर पैकेज, छह हजार से भी कम खर्च में घूम सकते हैं तिरुवनंतपुरम

ट्रेवलआईआरसीटीसी लाया है ये खास टूर पैकेज, छह हजार से भी कम...

Date:


आईआरसीटीसी लाया है ये खास टूर पैकेज, छह हजार से भी कम खर्च में घूम सकते हैं तिरुवनंतपुरम

आप देश की कई जगहों पर आसानी से घूम सकते हैं और वो भी बेहद कम पैसे खर्च करके। तो चलिए इस बार आपको बताते हैं एक ऐसे पैकेज के लिए बारे में, जो तिरुवनंतपुरम के लिए है। तो चलिए जानते हैं इस पैकेज के बारे में।

इन-इन जगहों पर घुमाया जाएगा

दरअसल, आईआरसीटीसी के इस पैकेज में आपको तिरुवनंतपुरम की कई जगहों पर घुमाया जाएगा। सबसे पहले आपको श्री पद्मनाभस्वामी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे, जो कि एक ऐतिहासिक स्थल है। 

वहीं, आपको भारत के दूसरे सबसे पुराने त्रिवेंद्रम चिड़ियाघर ले जाया जाएगा। यहां आपको कई प्रजातियों के जीव-जंतु देखने को मिल जाएंगे। यहां आने वाले पर्यटकों के लिए ये आकर्षण का केंद्र होता है।इसके अलावा आपको नेपियर संग्रहालय भी दिखाया जाएगा, जिसे 1855 में बनवाया गया था। इस संग्राहलय का नाम मद्रास के गवर्नर लॉर्ड चार्ल्स नेपियर के नाम पर रखा गया था, और ये भारत के सबसे पुराने संग्रहालयों में से एक है। यही नहीं आपको कुथिरामलिका पैलेस और पूवर आदि जगहों पर भी घुमाया जाएगा।

Read also: मेरठ में मिले 568 नये कोरोना संक्रमित

पैकेज की जानकारी

इस पैकेज का नाम मैजेटिक त्रिवेंद्रम है, और ये पैकेज दो रात और तीन दिन का होगा। इस पैकेज के खर्चे की बात करें, तो इस पैकेज की शुरुआत 5951 रुपये से हो रही है। पैकेज की अधिक जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related