प्रयागराज में मिले 652 नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

उत्तर प्रदेशप्रयागराज में मिले 652 नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

Date:


प्रयागराज में मिले 652 नए कोरोना संक्रमित, चार की मौत

कोरोना काल में भी प्रयागराज में नहीं मिले थे इतने कोरोना मरीज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज में कोरोना का प्रकोप भयावह हो चुका है। रविवार को जहां प्रयागराज में एक दिन में सर्वाधिक 475 मरीज मिले वहीं आज सोमवार को रिकार्ड टूटा और 652 नए कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन की चिंताएं बढ़ गयीं हैं। प्रयागराज में कोरोना संक्रमण से आज 4 मरीजों की मृत्यु हो गयी। वहीं 18 मरीजों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया गया है।

कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर प्रयागराज पर दिन-प्रतिदिन हावी होती जा रही है। दूसरी लहर में मिलने वाले नये कोरोना संक्रमितों की संख्या पहली लहर के मुकाबले काफी अधिक है। कोरोना की दूसरी लहर में प्रयागराज में संक्रमण बेकाबू होता जा रहा है। कोरोना काल में मरीजों की संख्या इतनी कभी नहीं रही, जितनी चार अप्रैल को सामने आई। रविवार को जहां 475 नये कोरोना संक्रमित मिले और तीन संक्रमितों की मौत हो गई थी। रविवार को जिले में हाॅट स्पाॅट की संख्या 653 और एक्टिव मरीज 1879 हो गये थे। वहीं सोमवार को 652 नए कोरोना मरीज मिले और चार संक्रमितों की मृत्यु हो गयी। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32153 हो गयी है वहीं संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा 425 हो गया है। 55 लोगों ने कोरोना को मात दी है और उन्हें विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है।

होली से पहले जिले में कोरोना की दूसरी लहर ने असर दिखाना शुरू किया और देखते ही देखते कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दो से 652 हो गया है। चिंता की बात यह है कि नये मिलने वाले संक्रमितों में बिना लक्षण वाले मरीज भी हैं। वर्तमान में सक्रिय केसों में 20 से अधिक मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...