सिक्किम में भूकंप के झटके, उत्तर बंगाल और असम भी हिला

फीचर्डसिक्किम में भूकंप के झटके, उत्तर बंगाल और असम भी हिला

Date:


सिक्किम में भूकंप के झटके, उत्तर बंगाल और असम भी हिला

गंगटोक : सिक्किम में सोमवार को धरती कांप उठी, भूकंप के झटकों से लोगों में अफरातफरी मच गयी. भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 5.4 मापी गई है. भूकंप के झटके उत्तर बंगाल और असम में भी महसूस किए गए.

भूकंप का केंद्र राजधानी गंगटोक के 25 किमी दक्षिण पूर्व में था. रात करीब 8:49 बजे जमीन में लोगों को कंपन महसूस हुआ. रिपोर्टों के अनुसार, सिक्किम के अलावा असम और उत्‍तरी बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए.भूकंप से अभी तक किसी जनहानि या घायल होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना अभी तक नहीं मिली है.

भूकंप के झटके पड़ोस के देश भूटान और नेपाल के कुछ हिस्‍सों में भी महसूस किए गए. सिक्किम में भूकंप के चलते लोगों में घबराहट फैल गई और सुरक्षा के मद्देनजर लोग घर से बाहर निकल आए.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...