कंपनी Huawei ने अपना शानदार Huawei Band 6 मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। इस फिटनेस बैंड की खासियत है कि यह यूजर के ब्लड में ऑक्सीजन को मापने के साथ-साथ हार्ट-रेट और स्ट्रैस लेवल को मॉनिटर करता है।
Huawei Band 6 की कीमत
Huawei Band 6 की मलेशिया में कीमत 219 RM यानी करीब 3,800 रुपये है। यह बैंड Amber Sunrise, Forest Green, and Graphite Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है कि हुवावे बैंड 6 को कब तक भारत में पेश किया जाएगा।
Read also : उत्तराखंड में मिले 550 कोरोना मरीज, दो संक्रमितों की मौत
Huawei Band 6 की स्पेसिफिकेशन
Huawei Band 6 में 1.47 इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशनह 194×368 पिक्सल है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 64 प्रतिशत है। हुवावे बैंड 6 में दमदार बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज में 10 दिन का बैकअप देती है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी पांच मिनट की चार्जिंग में दो दिन का बैकअप देती है। इसके अलावा फिटनेस बैंड में हार्ट-रेट और SpO2 जैसे अहम सेंसर्स मिलेंगे।
अन्य फीचर्स की बात करें तो हुवावे बैंड 6 में 96 स्पोर्ट मोड दिए गए हैं, जिनमें रनिंग और साइकलिंग जैसी एक्टिविटी शामिल हैं। साथ ही इसमें महिलाओं के लिए ट्रैकर दिया गया है, जो उनके मासिक धर्म को ट्रैक करता है। इसके अलावा फिटनेस बैंड को 5ATM रेटिंग मिली है। इसका मतलब है कि यह वॉटर रसिस्टेंट है।

