- कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अनपढ़ बताया
बंगलुरू। कर्नाटक विधानसभा की दो सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव के दौरान भाजपा और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग चल रही है। मगर चुनावी जोश में कर्नाटक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ही अंगूठाछाप और अनपढ़ बताते हुए ट्वीट कर दिया। कर्नाटक कांग्रेस के इस बेतुका बयान को लेकर भाजपा ने विरोध जाहिर किया लेकिन कांग्रेस ने इसे वापस लेने या इसके लिये माफी मांगने से भी इंकार कर दिया।
Read also: पीएम मोदी ने लॉन्च किया इंडियन स्पेस एसोसिएशन
कर्नाटक में सिंदगी और हंगल विधानसभा क्षेत्रों के लिए आने वाली 30 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहे हैं। यह उपचुनाव प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा और प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के लिये प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है। इसी चुनावी जुबानबाजी के दौरान कर्नाटक कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बेतुका बयान दिया गया है। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस प्रदेश इकाई ने ट्वीट कर पीएम मोदी को अंगूठा छाप और अनपढ़ बताया है। कन्नड़ भाषा में लिखे ट्वीट में लिखा गया है कि कांग्रेस ने स्कूल बनवाये मगर प्रधानमंत्री कभी उनमें पढ़ने नहीं गये। कांग्रेस ने अनेक योजना बनाकर युवाओं को सिखाया मगर पीएम ने उन योजनाओं में भी कुछ नहीं सीखा। बयानबाजी की हद तक जाते हुए आगे लिखा है कि जिन लोगों ने भीख मांगना चुनाव वह आज आम लोगों को भीख मांगने के लिये कह रहे हैं।
Read also: कार्य संतुष्टि के मामले में देश के 66.4 प्रतिशत लोगों ने पीएम मोदी को दिया समर्थन : सर्वे
कर्नाटक कांग्रेस प्रदेश इकाई के इस ट्वीट को जवाब देने लायक न बताते हुए भाजपा प्रवक्ता मालविका अविनाश ने कहा, केवल कांग्रेस ही इतना नीचे गिर सकती है। वहीं इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताने वाले कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लावण्या बल्लाल ने इसे वापस लेने या इस बयान के लिये माफी मांगने से भी इंकार कर दिया।

