उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत, दो दिन में गयी 24 की जान

उत्तराखंडउत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत, दो दिन में गयी 24 की...

Date:


उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत, दो दिन में गयी 24 की जान

तेज बारिश के कारण नैनीताल और काठगोदाम के बीच रेल लाइन बह गयी

हल्द्वानी में पुल टूटा, नैनीताल का संपर्क राज्य से कट गया

देहरादून। उत्तराखंड में तेज बारिश के रूप में आसमान से आफत बरत रही है। बेतहाशा बारिश के कारण पिछले दो दिन में 24 लोग जान गवां चुके हैं। नैनीताल और काठगोदाम के बीच रेल लाइन तेज बहाव में बहने से रेल यातायात प्रभावित हो गया। वहीं हल्द्वानी में भी बारिश ने कहर बरपाया और वहां का पुल टूट जाने से आवागमन रूक गया। सीएम धामी ने हैलीकाॅप्टर से प्रभावित इलाकों का दौरा करते हुए अधिकारियों से उचित कदम उठाने को कहा।

उत्तराखंड में आसमान से बरसी आफत

उत्तराखंड में हो रही बेतहाशा बारिश के चलते जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मंगलवार को भी 11 लोग बारिश के कारण जान गवां बैठे। दो दिन में 24 लोग मौत का शिकार हो चुके हैं। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारी बारिश से प्रभावित इलाको का हवाई सर्वेक्षण किया। रूद्रप्रयाग में बारिश से हुए नुकसान का आंकलन करने के बाद सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये। सीएम ने बाढ़ पीड़ितों की मदद और राहत पहुंचाने के लिये सेना के हेलीकाॅप्टर जल्द आने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि नैनीताल में दो और गढ़वाल में एक हेलीकाॅप्टर भेज कर लोगों की मदद की जायेगी। सीएम ने चारधाम पर आये यात्रियों से वह जहां हैं वहीं रूक जाने की अपील की।


उन्होंने तीर्थयात्रियों से मौसम साफ हो जाने के बाद ही यात्रा शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों और राज्य के लोगों से न घबराने की अपील करते हुए कहा कि उनकी सुरक्षा के लिये सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं।

हल्द्वानी में पुल टूटा, नैनीताल का संपर्क राज्य से कट गया

वहीं स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅन्स फोर्स राज्य में बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुंच कर रेस्क्यू आॅपरेशन चला रही है। फोर्स ने केदारनाथ यात्रा से लौट रहे 22 श्रद्धालुओं को जंगल से निकाल कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। मलबे में दबे चार मजदूरों के अलावा टीम 50 से अधिक लोगों की जान बचा चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...