पहले खुद के हाथ मजबूत करें प्रियंका जी…

उत्तर प्रदेशपहले खुद के हाथ मजबूत करें प्रियंका जी…

Date:


पहले खुद के हाथ मजबूत करें प्रियंका जी…

कांग्रेस विधायक ने कहा, बलि का बकरा न बनायें महिलाओं को

अदिति सिंह ने पुराने नेताओं के पार्टी छोड़कर जाने पर जताई चिंता

लखनऊ। प्रियंका गांधी के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की 40 प्रतिशत सीटें महिलाओं को देने के फैसले का स्वागत करते हुए कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने कहा, कि प्रियंका जी पहले खुद के हाथ मजबूत करें इसके बाद ही कोई बड़ा फैसला लें। अदिति सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव में महिलाओं को जिताऊ सीटें दी जाएं। ऐसा ना हो कि उन्हें मुश्किल सीटें देकर बलि का बकरा बना दिया जाए।

कांग्रेस अध्यक्ष कोई भी बने, नतीजे तो…

रायबरेली से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह अक्सर अपने बयानों और करनी से पार्टी को मुश्किल में डालती रहती हैं। सोमवार को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के पक्ष में मतदान कर अदिति सिंह ने कांग्रेस के मतदान बहिष्कार को नजरअंदाज कर दिया था। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में महिलाओं को 40 प्रतिशत सीट देने के ऐलान को अदिति सिंह ने अच्छी पहल बताया। लेकिन वह प्रियंका गांधी को नसीहत देने से भी नहीं चूकी। अदिति सिंह ने कहा कि पुराने नेता पार्टी को छोड़कर जा रहे हैं। इन नेताओं को पार्टी में बनाये रखने के लिये मंथन करना आवश्यक है। पहले प्रियंका खुद के हाथ मजबूत करें तभी महिलाओं के हाथ मजबूत करने में सक्षम होंगी।

ओवैसी ने पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेलने को लेकर की मोदी सरकार की आलोचना

कांग्रेस के खिलाफ बगावती तेवर दिखाने वाली विधायक अदिति सिंह का कहना है कि चुनाव लड़ने के बारे में कुछ तय नहीं किया है लेकिन तैयारियां चल रही हैं। इस बार भी जीतकर विधानसभा में पहुंचने का लक्ष्य है। गौरतलब है कि अदिति सिंह के पति अंगद सैनी पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर से कांग्रेस के टिकट पर विधायक हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...