चाहें तो सिद्धू बन जायें सीएम, मैं पद छोड़ने को तैयारः चन्नी

फीचर्डचाहें तो सिद्धू बन जायें सीएम, मैं पद छोड़ने को तैयारः चन्नी

Date:


चाहें तो सिद्धू बन जायें सीएम, मैं पद छोड़ने को तैयारः चन्नी

  • पंजाब के चन्नी ने सिद्धू को मुख्यमंत्री बनकर मुद्दे हल करने की चुनौती दी

चंडीगढ़। पंजाब प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने भले ही इस्तीफा वापस लेकर सब गिले-शिकवे सुलझने का दावा किया हो लेकिन सीएम चन्नी से उनकी पटरी अब भी नहीं बैठ पा रही। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात को हुई बैठक में सिद्धू और चन्नी के बीच जोरदार बहस हुई। इस दौरान सिद्धू पर भड़के सीएम चन्नी ने सीएम पद छोड़ने की बात कहते हुए सिद्धू को मुख्यमंत्री बनकर बचे दो महीने में बेहतर कार्य करने का चैलेंज भी दे दिया।

Read also: बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र पर केंद्र के फैसले को स्वीकार नहीं करेंगे : चन्नी

गौरतलब है कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की तरह अब वर्तमान सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से भी सिद्धू का छत्तीस का आंकडा है। सिद्धू अनेक मौकों पर चन्नी को चुनौती दे चुके हैं। हाल ही में पीपीसी अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा वापस लेने वाले सिद्धू ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर 13 सूत्रीय मुद्दे उठाये थे। इस पत्र को सिद्धू ने सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर के सीएम चन्नी पर दबाव बनाने का भी प्रयास किया था।

अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि रविवार रात को सीएम चन्नी और सिद्धू के बीच एक बैठक में तीखी झड़प हो गयी। सिद्धू ने 13 सूत्रीय मुद्दे उठाते हुए चन्नी से अपने वादे पूरे न करने के बारे में पूछा। सिद्धू ने यहां तक कहा कि इन वादों को पूरा न करने के कारण ही कांग्रेस ने अपना सीएम बदल दिया था। सिद्धू के सवाल पर भड़के सीएम चन्नी ने कहा कि उनके पास काम करने के लिये सिर्फ 60 दिन बचे हैं जिनमें वह सभी वादों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। सिद्धू को चुनौती देते हुए सीएम चन्नी ने कहा कि वह सीएम की कुर्सी छोड़ने को भी तैयार हैं। सिद्धू खुद पंजाब का सीएम बन जायें और दो महीने में इन वादों को पूरा करके दिखायें।

Read also: पंजाब के लिए सुपरहिट फॉर्मूला हैं चन्नी

रिपोर्ट में राहुल गांधी और सीएम चन्नी की मुलाकात का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि बीते शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से मुलाकात करते हुए राहुल गांधी ने सिद्धू को विश्वास में लेने बात चन्नी से कही थी। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से यह भी कहा कि वह आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुुए सिद्धू को कोई भी ऐसा मौका न दें जिससे चुनाव में कांग्रेस की जीत की संभावनाएं कम हो। बताया गया कि राहुल गांधी ने चन्नी को अच्छा काम करने के लिये हौसला अफजाई भी की मगर सिद्धू को भी साथ में जोड़े रखने के लिये कहा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related