मैं बहुत बड़ा परोपकारी हूंः राम रहीम

फीचर्डमैं बहुत बड़ा परोपकारी हूंः राम रहीम

Date:


मैं बहुत बड़ा परोपकारी हूंः राम रहीम

  • राम रहीम ने मांगी जेल में वीडियो संदेश बनाने की इजाजत
  • कहा, करोड़ों भक्तों को परोपकार के संदेश देना चाहता हूं

ई दिल्ली। भले ही अदालत ने एक हत्या के मामले में राम रहीम को उम्रकैद की सजा दे दी हो लेकिन हत्यारा साबित होने के बावजूद राम रहीम खुद को बहुत बड़ा परोपकारी मानता है। इसी परोपकार कार्य को आगे बढ़ाते हुए अपने लाखों-करोड़ों भक्तों तक परोपकार के संदेश पहुंचाने की ख्वाहिश रखने वाले राम रहीम ने जेल में वीडियो संदेश बनाने की इजाजत मांगी। हालांकि राम रहीम की मांग को जज ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर की बात बताते हुए खारिज कर दिया।

Read also: राम रहीम मामले में कोर्ट ने सीबीआई जज को फैसला सुनाने से रोका

रणजीत सिंह की हत्या के मामले में अदालत ने राम रहीम को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामले की सुनवाई के दौरान राम रहीम ने अदालत से कहा कि मैं बहुत बड़ा परोपकारी हूं और लाखों लोगों को नशे की लत से मुक्ति दिला चुका हूं। राम रहीम ने कहा कि मेरे भक्त मेरे वचनों से प्रेरित होते हैं। इसलिये मुझे जेल के भीतर वीडियो संदेश बनाने की इजाजत दी जाये ताकि मैं अपने लाखों-करोड़ो भक्तों को परोपकार करने के संदेश दे सकूं।

Read also: नेशनल कांफ्रेंस दिग्गज के बेटे सज्जाद लोन की पार्टी में शामिल

हालांकि राम रहीम की इस मांग को न्यायाधीश ने खारिज करते हुए कहा कि इस मामले में मेरा काम आज तक का ही था। इस मांग पर कोई भी निर्णय जेल प्रशासन या राज्य सरकार ही लेने में सक्षम है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...