Latest Breaking News: शौकीनों को मिलेगी अब आम,लीची और जामुन से बनी शराब

उत्तर प्रदेशLatest Breaking News: शौकीनों को मिलेगी अब आम,लीची और जामुन से बनी...

Date:

मेरठ। प्रदेश के शराब शौकीनों के अब आम,लीची और जामुन से बनी शराब पीने को मिलेगी। इन फलों से बनी शराब ना केवल स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगी बल्कि इससे आम,लीची और जामुन के बागों को लगाने के लिए उद्यान विभाग प्रेरित करेगा। यह प्रोजेक्ट उद्यान विभाग और आबकारी विभाग संयुक्त रूप से मिलकर चलाएंगे। उद्यान विभाग आम,लीची और जामुन के बाग लगाने के लिए किसानों को प्रेरित करेगा। जबकि आबकारी विभाग किसानों के बाग के आम,लीची और जामुन खरीदवाकर उनको शराब बनवाने का काम करेगी। 

Read also: Ghaziabad News :दिल्ली की शराब के लालच में जाना पड़ सकता है जेल, कार भी होगी जब्त

यह सुनने में जरूरी चकित करने वाला होगा। लेकिन अब अंगूर से बनी शराब के साथ ही शौकीन को लीची, आम और जामुन की बनी शराब पीने को मिलेगी। उप्र सरकार अब लीची, आम और जामुन से शराब बनाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए शराब कंपनियों से बात चल रही है। अगर ऐसा हुआ तो  किसानों के लिए काफी अच्छा होगा। जो कि लीची आम और जामुन के बाग लगाए हैं। अगर इनसे शराब बननी शुरू होती है तो इसका लाभ भी सीधा किसानों को ही मिलेगा। 

Read also: Cheap Liquor In Delhi: दिल्ली में सस्ती हुई शराब तो आबकारी विभाग को लगा करोड़ों का फटका

लीची, आम और जामुन से शराब बनने से इन फलों की खेती करने वाले किसानों की आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी होगी। प्रदेश के उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण सचिव राजेश कुमार सिंह के अनुसार उप्र आबकारी विभाग आगामी नौ जुलाई को एक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें शराब बनाने वाली कंपनी के अधिकारी  शामिल होंगे। बैठक का मुख्य एजेंडा है कि आम पैदावार से किसानों की ज्यादा से ज्यादा कमाई कराई जा सके। 
बता दें कि आम पैदावार में यूपी अव्वल है। प्रदेश में आम और लीची की बंपर खेती होती है। उप्र के आम तो दुनियाभर में जाने जाते हैं। उप्र में अलग किस्म के आम की किस्में पाई जाती हैं। जिनकी मांग देश-विदेश में होती है। सरकार का प्रयास है कि फल किसानों की आय को बढ़ाने के लिए लीची,आम और जामुन से शराब बनाने का तरीका निकला जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related