Abortion Rights: गर्भपात संवैधानिक संरक्षण अधिकार खत्म करने पर अमेरिका में बवाल,सड़कों पर उतरी महिलाएं

इंटरनेशनलAbortion Rights: गर्भपात संवैधानिक संरक्षण अधिकार खत्म करने पर अमेरिका में बवाल,सड़कों...

Date:

नई दिल्ली। अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट गर्भपात के संवैधानिक संरक्षण का अधिकार खत्म कर दिया है। इसके बाद पूरे अमेरिका में बवाल मच गया है। महिलाएं सड़कों पर आ गई हैं और वे सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय का विरोध कर रही हैं। वहीं अमेरिका की नामी ​कंपनियों माइक्रोसाफ्ट, अमेजन, फेसबुक, नेटफ्लेक्स, जूम, सिटी ग्रुप भी महिलाओं के साथ खड़ी हो गई हैं। अमेरिका सुप्रीम कोर्ट ने 50 साल पुराने गर्भपात के संवैधानिक संरक्षण के अधिकार के फैसले को पलटते हुए इसको खत्म का दिया। इससे पहले अमेरिका में महिलाओं को गर्भपात कराने का कानूनी अधिकार मिला हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद से पूरे देश में महिलाओं ने इसका विरोध शुरू कर दिया है।

Read also: कॉप26 के अध्यक्ष की तेल और गैस कंपनियों में निवेश का समर्थन करने पर कड़ी आलोचना

महिलाएं इसके विरोध में सड़कों पर हैं। महिलाओं के विरोध को देखते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन एक संबोधन किया। इसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध कर रहे लोगों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन की अपील की है। जो बाइडेन ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कहा कि सुप्रीम कोर्ट काफी खतरनाक रास्ते पर ले जा रहा है। लेकिन इसके बाद विरोध कर रहे लोग कानून को अपने हाथ में न ले।

अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह सीधे तौर पर निजता का हनन है। उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा कि कोर्ट ने 50 साल पुराने आदेश को ही वापस नहीं लिया बल्कि सीधे तौर पर अमेरिकियों की निजता पर भी हमला किया है।

Read also: ट्वीटर इस्तेमाल करने के लिये सरकारों, कंपनियों को देनी होगी फीस : मस्क

गर्भपात सेवाओं का उठाएं खर्च अमेजन ने अपने अमेरिका कर्मचारियों से कहा कि कंपनी गर्भपात सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा संबंधित खर्चों को चार हजार डॉलर तक वहन करेगी। वहीं एपल ने कर्मचारियों के गर्भपात और इसके इलाज के खर्च वहन करने की घोषणा की है। वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विरोध करने वाली कंपनियों ने गर्भपात और उससे जुड़े खर्चों को कवर करने की घोषणा की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...