तेज बारिश ने महिलाओं की चिंता बढ़ाई

फीचर्डतेज बारिश ने महिलाओं की चिंता बढ़ाई

Date:

बारिश के बाद मौसम में बढ़ गयी ठंड

रविवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली और तेज बारिश के साथ आसमान से बरसे ओलों ने ठंड बढ़ा दी। आसमान बादलों से ढके होने के कारण करवा चौथ पर चांद का दीदार करना मुश्किल हो गया। वहीं करवा चैथ के लिये बाजारों में की गयी विशेष व्यवस्था भी धाराशायी हो गयी।

Read also: Best Gift Ideas: करवा चौथ पर दे अपने पति को शानदार गिफ्ट

रविवार शाम से ही आसमान में बादल छाने लगे तो जल्द ही बारिश होने का अहसास होने लगा। मेरठ में लगभग 7 बजे के करीब तेज बारिश होने लगी। वहीं बारिश के साथ आसमान से ओले भी बरसने लगे। बारिश होने से मौसम में ठंडक बढ़ गयी। करवा चैथ पर बाजार घुमने निकले लोग भिगते हुए घर वापस आये।

करवा चौथ की शाम को बाजार ग्राहकों से गुलजार होने की उम्मीद में दुकानदारों ने खास तैयारियां की हुई थीं। मगर अचानक हुई बारिश के कारण बाजार में अफरा-तफरी फैल गयी। अनेक दुकानदारोें को तो सामान भी अंदर रखने का मौका नहीं मिला।

Read also: इस साल करवा चौथ है बेहद खास 5 साल बाद बन रहा शुभ संयोग

वहीं बारिश और आसमान पर छाये बादलों के कारण करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों के चांद का दीदार करना मुश्किल हो गया। ऐसे में महिलाओं की चिंता बढ़ गयी कि वह चांद को जल कैसे अर्पित करेंगी। हालांकि अनेक महिलाओं ने समय के अंदाजे से चांद को जल चढ़ाने की बात कही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related