यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर एक हज़ार का जुर्माना

उत्तर प्रदेशयूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर एक हज़ार...

Date:


यूपी में रविवार को रहेगा लॉकडाउन, मास्क न लगाने पर एक हज़ार का जुर्माना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में कोरोना की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। इन सबके बीच योगी आदित्यनाथ सकार ने बड़ा फैसला लेते हुए पूरे यूपी में रविवार को लॉकडाउन का ऐलान किया है। अब उत्तर प्रदेश में रविवार को लॉकडाउन रहेगा। इसके साथ ही मास्क नहीं लगाने पर पहली बार एक हजार का जुर्माना और दूसरी बार में दस हजार का जुर्माना भरना होगा।

रविवार को चलेगा सेनेटाइजेशन अभियान
यूपी में सभी शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को बंदी रहेगी। आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाज़ार दफ़्तर बंद रहेंगे। इस दिन व्यापक सेनेटाइजेशन अभियान चलेगा। बता दें कि कोविड प्रबंधन के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सभी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों, सीएमओ और टीम-11 के सदस्यों साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Read also: केंद्र का दावा, राज्यों से वेंटिलेटर की मांग नहीं

बनारस में वीकेंड लॉकडाउन
वहीं, कोविड-19 बढ़ते मामलों के चलते वाराणसी जिला प्रशासन ने शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान किया है। दोनों दिन बनारस पूरी तरह से बंद रहेगा। सिर्फ दूध, ब्रेड, फल और सब्जी की ही दुकानों को सुबह 10:00 बजे तक खोलने की अनुमति मिलेगी। शराब की दुकानें और बार भी दो दिन बंद रहेंगे। धार्मिक स्थलों पर भी प्रतिबंध लागू रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...