कांग्रेस मंत्री बोले, हेमा मालिनी हुईं बूढ़ी, कटरीना के गालों जैसी सड़कें बनायें

फीचर्डकांग्रेस मंत्री बोले, हेमा मालिनी हुईं बूढ़ी, कटरीना के गालों जैसी सड़कें...

Date:


कांग्रेस मंत्री बोले, हेमा मालिनी हुईं बूढ़ी, कटरीना के गालों जैसी सड़कें बनायें

  • गहलोत मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने दिया विवादित बयान

झुंझुनूं। एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी निरंतर महिला सशक्तिकरण करने का दावा करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में उन्हें आगे बढ़ाने का ऐलान कर रही हैं। महिलाओं को सशक्त बना उन्हें सम्मान दिलाने का दावा प्रियंका गांधी कर रही हों। वहीं दूसरी ओर उन्हीं की पार्टी के नेता फिल्म अभिनेत्री के गालों जैसी सड़के बनाने का दावा कर महिला सम्मान को चोट पहुंचा रहे हैं।

बिहार की सड़कों को हेमा मालिनी के गाने की तरह चिकना बनाने का बयान देकर पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव जमकर आलोचना का शिकार हुए थे। अब राजस्थान के गहलोत मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास राज्यमंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने हेमा मालिनी के गालों को भी नकार दिया है। उन्होंने हेमा मालिनी को बुढ़िया बताते हुए अपने क्षेत्र की सड़कों को कटरीना कैफ के गालों जैसी बनाने के लिए कहा है। नए-नए मंत्री बने राजेंद्र गुढ़ा ने विवादित बयान देकर अपने साथ गहलोत सरकार को भी परेशानी में डाल दिया है।

Read also: प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी को पत्र लिखकर की अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग

गौरतलब है कि राजस्थान के मंत्रिमंडल में फेरबदल होने के बाद राजेंद्र गुढ़ा को ग्रामीण विकास राज्य मंत्री बनाया गया है। बतौर मंत्री पहली बार अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुंचे राजेंद्र गुढ़ा का जोरदार स्वागत हुआ तो वह भी आत्मविश्वास लबालब हो गए। ऐसे में जब लोगों ने उनकी विधानसभा क्षेत्र में सड़कों की हालत खराब होने की शिकायत की तो मंत्री जी की जुबान फिसल गई। उन्होंने मौके पर मौजूद पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर से कहा कि मेरे गांव में हेमा मालिनी के गांव जैसी सड़कें बननी चाहिए। फिर अचानक मंत्री जी ने कहा, नहीं, हेमा मालिनी तो बूढ़ी हो गयी हैं। मेरे क्षेत्र में तो कटरीना कैफ के गालों जैसी सड़के बननी चाहियें।

Read also: जेल में बंद बसपा सांसद अतुल राय पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज

कांग्रेसी मंत्री का यह बयान निसंदेह गहलोत सरकार को परेशानी में डालेगा। क्योंकि हेमा मालिनी अभिनेत्री होने के साथ भाजपा की सांसद भी हैं। ऐसे में एक महिला सांसद के खिलाफ इस तरह की बयानबाजी जहां भाजपा को कांग्रेस पर सवाल उठाने का एक और मौका देगी वहीं एक महिला पर इस प्रकार की अभद्र टिप्पणी किए जाने के बाद राजेंद्र गुढ़ा को कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related