- कहा, आतंकवाद को समर्थन देने तक पाकिस्तान के साथ व्यापार या वार्ता करना व्यर्थ
नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान बाॅर्डर खोलकर व्यापार शुरू करने की मांग करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू को उन्हीं की पार्टी ने आईना दिखा दिया है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी ने भारत में आतंकवादियों को भेजना बंद ना करने तक पाकिस्तान के साथ व्यापार या कोई भी वार्ता करना बेकार और व्यर्थ बताया है।
Read also: मनीष तिवारी ने राजनाथ सिंह को अपनी पुस्तक के विमोचन के लिए आमंत्रित किया
पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अनेक मौकों पर पाकिस्तान के प्रति अपना प्रेम जाहिर कर चुके हैं। जनरल बाजवा को गले लगाने से लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को अपना बड़ा भाई बताने वाले सिद्धू विपक्षी पार्टियों के निशाने पर रहे हैं। सिद्धू ने हाल ही में पाकिस्तान के साथ कारोबार शुरू करने की वकालत की थी। सिद्धू का कहना था कि भारत-पाक बाॅर्डर बंद होने के 34 महीनों में पंजाब को लगभग 4000 करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है वही 15000 लोगों को नौकरियां खोनी पड़ी हैं।
सिद्धू के इस बयान पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि भारत में आतंकवादियों को भेजने और ड्रोन के जरिए भारतीय क्षेत्रों में ड्रग्स और हथियार गिराने वाले पाकिस्तान से कोई भी बातचीत करना बेकार और व्यर्थ है। जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना जारी रखे हुए है तब तक उसके साथ व्यापार संबंधी कोई शुरुआत नहीं की जा सकती।
Read also: 26/11 के मुंबई हमलों के बाद तत्कालीन यूपीए सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए थी: मनीष तिवारी
गौरतलब है कि सिद्धू ने पाकिस्तान के साथ व्यापार शुरू करने की बात को लेकर कहा था कि जब मुंबई-कराची सीमा पर व्यापार हो सकता है तो अमृतसर- लाहौर सीमा पर व्यापार क्यों नहीं किया जा। सकता सिद्धू ने यह भी दावा किया था कि आने वाले विधानसभा चुनाव में रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा होगा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर एक विजन देने का दावा भी भी किया था। मगर इससे पहले की सिद्धू अपनी बातों को लेकर विजन प्रस्तुत कर सकें उन्हीं की पार्टी ने उनके बयान को आईना दिखा दिया है। देखना होगा की अब तब कांग्रेस के लिये मुश्किलें बढ़ाने वाले सिद्धू कांग्रेस नेता मनीष तिवारी के बयान का जवाब क्या देते हैं।

