वरुण गांधी फिर उठाये सरकार की नीतियों पर सवाल

फीचर्डवरुण गांधी फिर उठाये सरकार की नीतियों पर सवाल

Date:


वरुण गांधी फिर उठाये सरकार की नीतियों पर सवाल

  • कहा, आर्थिक नीतिगत अव्यवस्था के कारण काम-धंधा बंद करने को मजबूर हैं छोटे दुकानदार

नई दिल्ली। किसानों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी सरकार पर मुखर रहने वाले पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी बुधवार को एक बार फिर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। एक अखकार की न्यूज क्लिप को ट्वीट कर वरुण गांधी ने कहा कि देश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई और आर्थिक नीतिगत अव्यवस्था के कारण छोटे उत्पादक और दुकानदार काम-धंधा बंद करने को मजबूर हो गये हैं। वरुण गांधी ने लोगों से छोटे दुकानदारों से ही सामान खरीदने की अपील की है।

Read also: भाजपा सरकार गरीबों की जेब काटकर अमीरों की तिजोरी भर रही : अखिलेश यादव

वरुण गांधी ने ट्वीट में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी का मुद्दा उठाते हुए आर्थिक नीतिगत अव्यवस्था के कारण छोटे उत्पादक और दुकानदारों के समक्ष आ रहे आर्थिक संकट को सामने रखा। भाजपा सांसद ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि एमेजाॅन, वालमार्ट जैसी कंपनियों के बजाय अपने पड़ोस के छोटे दुकानदारों से सामान खरीद कर इनका साथ दीजिए। वरुण गांधी ने कहा कि वैश्विक मंदी के दौरान इन्हीं छोटे दुकानदारों ने देश की अर्थव्यवस्था को संभाला था।

गौरतलब है कि कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले भाजपा सांसद वरुण गांधी यूपी की योगी सरकार पर भी निशाना साधते रहे हैं। खाद न मिलने और गन्ना भुगतान न होने से परेशान किसानों का मुद्दा अनेक बार वरुण गांधी सोशल मीडिया पर उठा चुके हैं। यूपी के किसान ने जब धान की फसल न बिक पाने के कारण उसमें आग लगा दी तो वरुण गांधी ने सरकार से कृषि नीति पर पुनर्चिंतन करने की बात कहते हुए कहा था कि इस व्यवस्था के कारण आज किसान कहां आकर खड़ा हो गया है।

Read also: एमएसपी और खीरी हिंसा पर वरुण गांधी ने पीएम को लिखा पत्र

गौरतलब है कि भर्ती के लिये आये अभ्यर्थियों पर किये गये लाठीचार्ज के विरोध में भी वरुण गांधी ने आक्रामक रवैया अपनाया था। आपके बच्चे होते तो उनके साथ भी ऐसा ही व्यवहार होता क्या? वरुण गांधी ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि पहले तो सरकारी नौकरियां ही उपलब्ध नहीं हैं। यदि मौका मिल भी जाये तो पेपर लीक हो जाता है या सालों तक रिजल्ट नहीं आता। कई बार घोटाले के चलते परीक्षा रद कर दी जाती है। आखिर भारत का नौजवान कब तक सब्र करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related