सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

रसोई Bytesसर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

Date:


सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय

बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और चिंता के चलते बालों की समस्या आम बात है | लेकिन ज्यादातर ऐसा देखा गया है की सर्दियों में बालों की चमक और नमी खो जाती है। इसके लिए सर्दी के दिनों में बालों की विशेष देखभाल जरूरी है। अगर आप भी सर्दियों में बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो ये उपाए जरूर अपनाये।

मेथी और गुड़ 

सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान, तो अपनाएं ये उपाय
Image by Ajale from Pixabay 

मेथी और गुड़ के सेवन से सर्दियों में बालों की गिरने की समस्या से निजात मिलता है। इसके लिए  रोजाना आधा चम्मच मेथी के दाने और गुड़ के छोटे टुकड़े का एकसाथ सेवन करें।

25 ग्राम मेथी को अच्छी तरह से पीसकर इसमें बादाम का तेल मिक्स कर लें। अब इस मिश्रित पेस्ट को अपने बालों की जड़ों में लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से बालों की मालिश कर एक घंटे तक छोड़ दें। जब समय पूरा हो जाए तो अपने बालों को नार्मल पानी से धों लें। 

दो चम्मच मेथी के दानों को अच्छी तरह से भून लें। जब यह भून जाएं तो ग्राइंडर की मदद से पीस लें। अब इसमें साफ़ पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें। इसके बाद मिश्रित पेस्ट को अपने बालों के स्कैल्प में लगाकर कुछ समय तक छोड़ दें। अब बालों को नार्मल पानी से धो लें। इसके इस्तेमाल से बालों के असमय गिरने की समस्या से निजात मिल सकता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related