लाइफस्टाइल डेस्क: आजकल की ज़िंदगी में हर कोई भविष्य, नौकरी, बच्चों, परिवार को लेकर तनाव है और इन सभी दिक्कतों का असर त्वचा पर सबसे पहले होता है, चेहरे पर झुरिया आ जाती है जो आपको बूढ़ा दिखती है | तो अगर आप भी इसी परेशानी से गुजर रहे है तो इन तरीको से आप झुर्रियों को रोक सकते है –
झुर्रियों की रोकथाम के लिए एलोवेरा जेल बेहद कारगर है , क्योंकि इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है जो त्वचा के लिए अच्छा काम कर सकता है।
जोजोबा और आर्गन ऑयल त्वचा की देखभाल के लिए बाकी के मुकाबले ज़्यादा प्रभावी हैं। इसको आप डे या नाइट क्रीम के साथ मिलाकर लगाकर सकते हैं।
अगर आप चाहती है की झुर्रियां उम्र से पहले न आएं तो चेहरे की मसाज काफी मददगार हो सकती है। मसाज करने से मांसपेशियों को आराम मिलता है और खून का प्रवाह बढ़ाता है। इसके अलावा सूरज की तेज रोशनी भी त्वचा को बूढ़ा करती हैं, इसलिए सन प्रोटेक्शन क्रीम का इस्तेमाल आवश्यक है |
Read also: ओलम्पियन सुशील कुमार पर मकोका लगाने की तैयारी
आपको अपनी लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना होगा जैसे की स्वस्थ आहार ले और वर्क आउट करे ये सब करने से भी झुर्रियों को लंबे समय तक आने से रोका जा सकता है।

