ओलम्पियन सुशील कुमार पर मकोका लगाने की तैयारी

स्पोर्ट्सओलम्पियन सुशील कुमार पर मकोका लगाने की तैयारी

Date:


ओलम्पियन सुशील कुमार पर मकोका लगाने की तैयारी

नई दिल्ली: पहलवान सागर हत्याकांड में फंसे ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार पर बड़े एक्शन की तैयारी है. दिल्ली पुलिस सुशील कुमार पर मकोका लगा सकती है. बताया जा रहा है कि पुलिस सुशील कुमार पर मकोका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी में है. मकोका की कार्रवाई संगठित अपराध करने वालों पर होती है. मकोका लगने के बाद सुशील कुमार को आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगी.

मकोका कानून इतना सख्त है कि इसके लगने के बाद सुशील कुमार को आसानी से जमानत नहीं मिल सकेगी. मकोका के बाद उम्रकैद तक की सज़ा का प्रावधान है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राजधानी के टॉप गैंगस्टर में शुमार काला जठेड़ी व नीरज बवाना के रिश्तों को लेकर सुशील कुमार की कुंडली खंगाला शुरू कर दिया है. आरोप है कि सुशील इन दोनों गैंगस्टर को लोगों की हैसियत और उनके कामकाज की जानकारी देता था.

पुलिस की माने तो सुशील की भूमिका पूर्व एमएलए रामवीर शौकीन की तरह थी, जो पर्दे के पीछे रहकर अपने गैंगस्टर भांजे नीरज बवाना के लिए काम कर रहा था. रामवीर शौकीन भी अभी जेल में है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...