उत्तराखंड में बढ़ते ब्लैक फंगस के कदम, छह और मरीज मिले

उत्तराखंडउत्तराखंड में बढ़ते ब्लैक फंगस के कदम, छह और मरीज मिले

Date:

राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या बढ़कर 198 हुई

देहरादून में 181 हो गयी ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या

देहरादून। Uttarakhand Black Fungus प्रदेशवासियों को अभी कोरोना संक्रमण से ही पूरी तरह से राहत नहीं मिली थी और ब्लैक फंगस ने पांव पसारने शुरू कर दिये हैं। आज देहरादून में मिले छह नये मरीजों के साथ राज्य में ब्लैक फंगस के मरीजों की संख्या 198 हो गयी है। दो संदिग्ध मरीज भी मिले हैं जिनमें ब्लैक फंगस की पुष्टि नहीं हो पायी है। अब तक ब्लैक फंगस के 15 मरीज जान गंवा चुके हैं।

Read Also : उत्तराखंड में कोरोनाः 1226 नए संक्रमित मिले, 32 की मौत

रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि देहरादून जिले में छह मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। हालांकि 24 घंटों में किसी मरीज की मौत न होने से राहत मिली है। वहीं कोरोना संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देहरादून जिले पर अब ब्लैक फंगस की काली छाया मंडरा रही है। आज देहरादून में छह मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिले में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा 181 हो गया है। ऊधमसिंह नगर में एक और नैनीताल में नौ मरीज ब्लैक फंगस का इलाज करा रहे हैं।

Read Also : जानलेवा ऑक्सीजन घोटालाः केएमसी हाॅस्पिटल के खिलाफ उतरे सामाजिक संगठन

सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में पीलीभीत निवासी 45 वर्षीय युवक और नैनीताल निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को भर्ती कराया गया है। दोनों ही मरीजों में ही ब्लैक फंगस के लक्षण मिले हैं जिनकी पुष्टि के लिए सैंपल जांच को भेजा गया है।

Read Also : वाराणसी में हिंदू भी दफनाते हैं दिवंगतों के शव

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...