Sunflower Oil Price: सूरजमुखी के कच्चे तेल की आपूर्ति से बढ़ गए बाजार में तेल के दाम

बिज़नेसSunflower Oil Price: सूरजमुखी के कच्चे तेल की आपूर्ति से बढ़ गए...

Date:


Sunflower Oil Price: सूरजमुखी के कच्चे तेल की आपूर्ति से बढ़ गए बाजार में तेल के दाम

नई दिल्ली। यूक्रेन दुनिया का सबसे बड़ा सूरजमुखी की खेती करने वाला देश है। यूक्रेन में हो रहे युद्ध का असर भारत में कच्चे सूरजमुखी तेल आपूर्ति पर पड़ना शुरू हो चुका है। इस युद्ध के कारण देश में 25 प्रतिशत सूरजमुखी तेल के आपूर्ति की कमी हो रही है। भारत में 70 प्रतिशत कच्चा सूरजमुखी तेल यूक्रेन से आता है जबकि 20 प्रतिशत रुस से आता है। रिफाइंड सूरजमुखी तेल का 230-240 लाख टन सालाना खाद्य तेलों की खपत का 10 फीसदी है। इसकी 60 फीसदी मांग आयात के माध्यम से होती है। देश की कच्चे सूरजमुखी तेल (Sunflower Oil Price) की आवश्यकता का 90 प्रतिशत यूक्रेन से प्राप्त होता है। जबकि बाकी का रुस और अर्जेंटीना के अलावा अन्य देशों से होता है। रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण आपूर्ति बाधित होने से कच्चे सूरजमुखी तेल की आपूर्ति में कमी आएगी।

Read also: जेलेंस्की, बाइडेन ने फोन पर यूक्रेन के समर्थन पर चर्चा की

कुल मिलाकर रुस और यूक्रेन साल में 100 लाख टन कच्चे सूरजमुखी तेल (Sunflower Oil Price) का निर्यात करते हैं। अर्जेंटीना जबकि सात लाख टन करता है। समस्या यह है कि यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के बैंकों को स्विफ्ट प्रणाली से अलग कर दिया है। हालांकि, रूस के साथ खाद्य उत्पादों का व्यापार प्रतिबंधित नहीं किया है। लेकिन व्यापार समझौता मुश्किल है। जिससे आपूर्ति में बाधा शुरू हो गई है। घरेलू खाद्य तेल प्रोसेसर 30-45 दिनों के कच्चे माल को स्टाक करके रखते हैं। जिससे उन्हें तुरंत आपूर्ति के झटके से निपटने में मदद मिलती है। लेकिन अगर रुस यूक्रेन युद्ध के हालात और भयावह हुए तो निश्चित ही इसका गहरा असर भारतीय बाजार पर पड़ेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...