नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण (Corona Infection) महामारी में डिजिटलीकरण ने डिजिटल रूप से निवेश करने के विकल्पों को मजबूत किया है। इसमें व्यक्ति आसानी से छोटी रकम के साथ डिजिटल निवेश कर अच्छा रिटर्न ले सकता है। इस समय डिजिटल बैंकिंग देश में 420 मिलियन से अधिक लोगों की पहुंच में आ चुकी है। आज कामकाजी पेशेवरों के पास डिजिटल गोल्ड,म्यूचुअल फंड के अलावा फिक्स्ड डिपॉजिट के विकल्प शामिल है। जिसमें पैसा लगाकर आप सरकार से भी मोटा ब्याज गिफ्ट के रूप में ले सकते हैं।
करियर के शुरुआती में पेशेवरों को चिंता रहती है और यह सवाल भी कि उन्हें अपनी कमाई में कैसे निवेश करना चाहिए। निवेश आज के जीवन का एक अहम हिस्सा हो गया है। सही समय पर किया गया निवेश पैसे को बचत खाते में ब्याज गिफ्ट देता है। म्यूचुअल फंड उद्योग वित्तीय क्षेत्र के सबसे तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में एक माना गया है। इसके अलावा पेशेवर प्रबंधन और कर लाभ में निवेश कर ब्याज प्राप्त कर सकते हैं।
Read also: Bata Share : बाटा इंडिया के शेयर ने कराई छप्पर फाड़ कमाई, निवेशकों को मिला 7000 प्रतिशत रिटर्न
एक मजबूत अल्पनिवेश पोर्टफोलियो बनाने के लिए डिजिटल गोल्ड (Digital Gold) बढ़िया विकल्प है। इसे ऑनलाइन खरीदा सकते हैं। इसे बीमाकृत तिजोरियों में जमा कर सकते हैं। इसके लिए केवल डिजिटल बैंकिंग की आवश्यकता है। इसके बाद किसी भी समय और कहीं से डिजिटल गोल्ड में निवेश किया जा सकता है। आप थैंक्स ऐप के जरिए पेमेंट्स बैंक में लॉग इन करके आसानी से निवेश कर इसको खरीद सकते हैं।

