Business Story – ATM कार्ड हो गया चोरी या खो गया तो घर बैठे ऐसे करवाएं ब्लॉक

बिज़नेसBusiness Story - ATM कार्ड हो गया चोरी या खो गया तो घर...

Date:

Business Story : स्टेट बैंक में बचत खाता या किसी भी प्रकार का खाता है और उस पर एटीएम कार्ड लिया हुआ है। यदि ये एटीएम कार्ड चोरी हो जाए या फिर खो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही बस एक मैसेज से अपना एटीएम कार्ड ब्लाक करवा सकते हैं।

हालांकि ये सुविधा अन्य बैंकों ने भी अपने ग्राहकों को दी हुई है। लेकिन अन्य बैंकों में अपने संबंधित बैंक की शाखा तक भी ग्राहकों को जाना होता है। लेकिन स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को यह सुविधा घर बैठे ही प्रदान की है। एटीएम कार्ड ब्लाक करवाने के लिए एसबीआई ग्राहक को एक एसएमएस करना होगा। इसके बाद एटीएम कार्ड ब्लाक हो जाएगा। एसबीआई ग्राहक एटीएम कार्ड ब्लाक करवाने के अलावा घर बैठे ही अपना नया एटीएम कार्ड भी मंगवा सकते हैं। इसके लिए बस इतना काम करना होगा। 

Also Read : UP News: सनातन संस्कृति केंद्रों के साथ अयोध्या में होगा 80 देशों के अतिथि गृह का निर्माण

ऐसे करवाए एटीएम कार्ड ब्लॉक : 

चोरी गया या फिर खोया एटीएम कार्ड ब्लाक करवाने के लिए एसबीआई के ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ब्लॉक लिखकर उसके बाद स्पेस देना होगा। इसके बाद अपने खोए एटीएम कार्ड की अंतिम चार डिजिट लिखकर उसको 567676 पर मैसेज करना होगा। इसके अलावा एसबीआई के टोल फ्री नंबर के द्वारा भी एटीएम कार्ड ब्लॉक करवा सकते हैं।

इसके लिए मोबाइल से 1800 112 211 नंबर डायल करना होगा। इसके बाद एटीएम कार्ड‍ ब्लॉक के लिए 2 दबाना होगा। इसके बाद अपने खाता संख्या के आखिरी 5 अंक लिखने होंगे। इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर कंफर्म का मैसेज आ जाएगा। 

Also Read : UP News: सपा के गढ इटावा में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में पहुंचे शिवपाल यादव ने की योगी सरकार की तारीफ, बांटे टैबलेट स्मार्टफोन

ऐसे करवाए अपना एटीएम कार्ड रिइश्यू :

इसके लिए सबसे पहले sbicard.com पर जाना होगा। जहां पर ‘REQUEST’ लिखा आएगा उसको क्लिक करना होगा। इसके बाद ‘Reissue/Replace Card’ आप्शन आएगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
अपने कार्ड का नंबर चयन करने के बाद उसको सबमिट कर देना होगा।  इसके बाद रिक्वेस्ट भेजने के 7 दिन के अंदर नया एटीएम कार्ड‍ मिल जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related