Bank of India जारी करेगा 25 करोंड नए इक्विटी शेयर

बिज़नेसBank of India जारी करेगा 25 करोंड नए इक्विटी शेयर

Date:

Bank of India : लोकप्रिय निवेशक बैंक बैंक ऑफ इंडिया लम्बे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। Bank of India 25 करोंड नए इक्विटी शेयर जारी करने की योजना बना रहा था। जिसपर कल सरकारी बैंक बोर्ड ने मुहर लगा दी है। सूत्रों के मुताबिक Bank of India ने यह फैसला इसलिए लिया है क्योंकि वह पब्लिक शेयरहोल्डिंग बढ़ाकर 25 फीसदी करना चाह रही है। 

बताते चलेसेबी के नए नियमों के मुताबिक यह करना आवश्यक है। वही अगर हम बैंक ऑफ इंडिया के भारत सरकार के पास मौजूद शेयर की बात करें तो भारत सरकार के पास इसके 81.41 फीसदी शेयर हैं।

जाने कब हुआ इक्विटी शेयर का फैसला:-

सोमवार को हुई Bank board of Directors की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगाई गई। Bank board ने कहा कि Bank of India 25 करोंड नए इक्विटी शेयर जारी कर रही है। वही बैंक के मुताबिक 2500 करोड़ के नए इक्विटी शेयर क्वॉलिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP), फॉलो ऑन पब्लिक ऑफर (FPO) या प्रिफरेंशियल इश्यू के तौर पर जारी किए जा सकते हैं।
जानकारी के लिए बता दें Bank of India के वर्तमान में महज 18.59 फीसदी शेयर होल्डिंग हैं जो नए शेयर के साथ अब 25 फीसदी हो जाएंगे। सेबी के आए नए नियमों के मुताबिक लिस्टेड कंपनी में गैर-प्रमोटर पब्लिक शेयरहोल्डर 25 फीसदी होने चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related