अयोध्या शहर सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है : पीएम मोदी

उत्तर प्रदेशअयोध्या शहर सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है...

Date:


अयोध्या शहर सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है : पीएम मोदी

अयोध्या की विकास योजना की वीडियो कांफ्रेन्स से समीक्षा की

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि अयोध्या शहर सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है और इसलिए इसके विकास का कार्य स्वस्थ जनभागीदारी से इस तरह किया जाना चाहिए कि इसका सांस्कृतिक महत्व ज्यादा से ज्यादा से बढाया जा सके।

श्री मोदी ने शनिवार को यहां अयोध्या की विकास योजना की वीडियो कांफ्रेन्स से समीक्षा की। उत्तर प्रदेश के अधिकारियों ने इस मौके पर अयोध्या के विकास की जुड़ी परियोजनाओं से संबंधित एक प्रस्तुति दी। अयोध्या के विकास की अवधारणा आध्यात्मिक केन्द्र , वैश्विक पर्यटन हब और एक सतत स्मार्ट सिटी के रूप में की जा रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान राम में लोगों को एक साथ लाने की योग्यता थी इसे ध्यान में रखकर अयोध्या के विकास का कार्य स्वस्थ भागीदारी पर आधारित होना चाहिए और युवाओं को इसमें विशेष रूप से हिस्सा लेना चाहिए। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद थे।

प्रधानमंत्री को अयोध्या के साथ विभिन्न जगहों के संपर्क को बढाने से संबंधित विभिन्न प्रस्तावित तथा आगामी ढांचागत परियोजनाओं की जानकारी दी गयी जिनमें हवाई अडडा, , रेलवे स्टेशन, बस अडडे , सड़कों और हाईवे के विस्तार पर चर्चा हुई।

एक हर भरे कस्बे के बारे में भी चर्चा की गयी जिसमें श्रद्धालुओं के लिए आश्रम , मठ, होटल और विभिन्न राज्यों के भवन शामिल होंगे। एक विश्व स्तरीय स्वागत केन्द्र और संग्रहालय भी बनाया जायेगा। सरयू नदी और उसके घाटों के आस पास ढांचागत विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नदी में क्रूज के संचालन के बारे में भी बातचीत की गयी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक रूप से हर भारतीय के दिल में बसा है। अयोध्या में हमारी सर्वश्रेष्ठ परंपराओं और विकास की झलक होनी चाहिए। अयोध्या आध्यात्मिक और उत्कृष्ट दोनों का ही उदाहरण है। इस शहर की प्रकृति का भविष्य के ढांचागत विकास के साथ मेल होना चाहिए जो सबके लिए अच्छा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...