Vegetable Side Effects: सावधान! सेहत के लिए नुकसान देह साबत हो सकती हैं ये सब्जियां

लाइफस्टाइलVegetable Side Effects: सावधान! सेहत के लिए नुकसान देह साबत हो सकती...

Date:

आजकल लोगों में सलाद के रूप में कच्ची सब्जियां खाने का चलन जोरों पर हैंं लेकिन बिना चिकित्सीय परामर्श और जानकारी के इन सब्जियों को खाना सेहत के लिए भारी पड़ सकता है। जिससे सेहत को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इन सब्जियों में खीरा, टमाटर के अलावा और भी ऐसी कच्ची सब्जियां हैं। जिनका सेवन नुकसानदेह साबित हो सकता है। 

Read also: अब, ई-मंडी से ऑनलाइन सब्जियां बेच रहे किसान

पालक :-
पालक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है। इसको बिना पके खाने से बीमार पड़ सकते हैं। पालक एक ऐसी सब्जी है जिस पर सबसे ज्यादा बग और बैक्टीरिया होते हैं। इसको कच्‍चा खाने से बचना चाहिए। खाने से पहले पालक केा हल्का उबालकर या पका कर खाने में शामिल करें।

गाजर-
गाजर को भी कच्ची सब्जी के रूप में अधिक लोग प्रयोग करते हैं। इसमें’बेटा-कैरोटीन’तत्‍व पाया जाता है। इसको नजर के लिए अच्‍छा मानतें है। इस तत्व को गाजर को पकाने के बाद प्राप्त किया जाता है। यह कच्ची गाजर में नहीं पाया जाता। गाजर जमीन के नीचे पैदा होती है। जिसके कारण इसमें टॉक्सिन और बैक्टीरिया होते हैं। जो सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं।

बैंगन-
कच्चा बैंगन पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। बैंगन को कच्चा खाने से उल्टी के अलावा पेट में ऐंठन की परेशानी होती है। बैंगन में मिलने वाला सोलनिन न्यूरोलॉजिकल तत्व पेट में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या पैदा कर सकता है। ऐसे में जब बैंगन खाएं, इसको अच्छे से पका लें। 

Read also: पकी हुई पत्तेदार सब्जियां पहली बार 3,500 साल पहले परोसी गई थीं : शोध

आलू-
कच्चे आलू में सोलेनाइन टॉक्सिन होता है। जिससे इसको कच्चा खाने से गैस, उल्टी के अलावा पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। आलू को उबालकर या फ्राई करके ही खाना लाभप्रद होता है। 

मशरूम-
मशरूम में पाए जाने वाले सभी पोषक प्राप्त करने के लिए इसको पकाकर ही खाना चाहिए। इसे ग्रिल भी कर सकते हैं। ऐसा करने से मशरूम में पोटैशियम की मात्रा बढ़ जाती है। जो कि शरीर के लिए बहुत अच्छी और लाभप्रद मानी जाती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related