Gujarat Chunavi Dangal: क्यों अमित शाह बोले गुजरात दंगे में मोदी ने पिया शिव की तरह विष?

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: क्यों अमित शाह बोले गुजरात दंगे में मोदी ने...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal – एक और इस समय गुजरात मे सियासी उठापटक मची हुई है। वही कल कोर्ट ने गुजरात दंगे से जाकिया जाफरी केस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को क्लीन चिट दे दी। वही लम्बे समय से इस मामले में चुप्पी साधे गृह मंत्री अमित शाह ने अपना मौन तोड़ा है और कहा कि इस केस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में कई सालों तो शिव की भांति विष पिया है। वह 19 साल तक चुप्पी साधे रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के एक बड़े नेता हैं लेकिन उन्होंने इस मामले में कभी गुस्सा जाहिर नहीं किया और न उन्होंने कभी अपना विश्वास डगमगाने दिया। 

Read also: द्रौपदी मुर्मू को मिला मायावती का समर्थन

अमित शाह बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बड़े नेता है। उनपर यह बड़ा आरोप था लेकिन उन्होंने इस मामले में कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की। लोगो ने उनकी आलोचना की लेकिन वह मौन होकर उसे सुनते रहे और अंत मे सत्य की जीत हुई। उन्होंने कहा मैंने मोदी को इस दर्द के साथ कराहते देखा है उन्हें तकलीफ थी। उनपर कई आरोप लग रहे थे उन्हें पता था वह आरोप झूठे थे लेकिन वह उन्हें सहते रहे।  

Read also: Shiv Sena Workers Protest: पुराने रंग में शिवसेना, बागियों के दफ्तरों पर शिव सैनिकों के हमले शुरू

अमित शाह ने आगे कहा , खंडपीठ ने सारे आरोप खारिज कर दिए हैं. गृह मंत्री ने कहा कि अदालत की टिप्पणी थी कि कुछ लोगों ने उन आरोपों का राजनीति से प्रेरित होकर लगाया था। इसके पीछ कुछ राजनीतिक स्वार्थ है। भाजपा पर जो धब्बा लगा है वह कल कोर्ट ने सत्य के साथ का फैसला करते हुए धूल दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related